भारत पर जुर्माने से ICC ने 1 करोड़ से ज्यादा कमाए, जानें रोहित सेना की कितनी है टेस्ट की सैलरी

Updated on 13-06-2023 10:04 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया को 209 रन से करारी हार मिली। भारतीय टीम को WTC के फाइनल में लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के साथ ही टीम इंडिया पर जुर्माना भी ठोका गया जिसके कारण रोहित सेना का करोड़ों का नुकसान हुआ। टीम इंडिया पर यह जुर्माना स्लो ओवर रेट के कारण हुआ। रविवार को आखिरी दिन का खेल खत्म होने के बाद ही इसकी पुष्टि हो गई कि स्लो ओवर रेट के लिए भारत पूरी मैच फीस और ऑस्ट्रेलिया 80 प्रतिशत मैच फीस काटा जाएगा।
ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिरी खिलाड़ियों को एक मैच के लिए कितनी फीस मिलती है। क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया जाता। ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ियों को WTC फाइनल में कितने का नुकसान हुआ है।

एक टेस्ट मैच की कितनी फीस होती है?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मैच फीस का एक भी रुपए नहीं मिला। वहीं एक टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों को 15 लाख की रकम दी जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं जो खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होते हैं या जिन्हें रिजर्व में रखा जाता है उन्हें 7.50 लाख रुपए दिए जाते हैं। ऐसे में WTC के फाइनल में टीम इंडिया को हार के साथ खिलाड़ियों का भी भारी नुकसान हुआ है।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माने के रूप में काटा गया है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों को 12-12 लाख की चपत लगी है। ऑस्ट्रेलिया पर भी आईसीसी ने यह जुर्माना स्लो ओवर रेट के लिए ही लगाया है।

कौन सी टीम कितने पीछे थी?
आईसीसी के बयान के मुताबिक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया अपने निर्धारित समय से 5 ओवर पीछे थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया 4 ओवर पीछे थी। स्लो ओवर रेट के नियम के मुताबिक एक ओवर में 20 प्रतिशत मैच का फीस काटा गया है। आईसीसी ने यह जुर्माना आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत लगाया है। यही कारण है कि भारतीय टीम के मैच का फीस का पूरा और ऑस्ट्रेलिया पर 80 प्रतिशत का जुर्माना लगा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.