आईसीएमआर व एम्स भोपाल की स्टडी में खुलासा:कोरोना वायरस सीवेज में लंबे समय जिंदा रह सकता है, नए स्ट्रेन का खतरा

Updated on 23-03-2025 02:17 PM

कोरोना संक्रमण भले ही अब महामारी का रूप न हो, पर वायरस पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। वर्ष 2020 में 23 मार्च को ही भोपाल में पहला केस मिलने की घोषणा हुई थी। अब भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और एम्स भोपाल की स्टडी में सामने आया है कि संक्रमित के शरीर से निकलने के बाद भी वायरस सीवेज में जिंदा रह सकता है। यह नए स्वरूप में बदलकर फिर से फैल सकता है।

शोधकर्ताओं ने संक्रमित मरीजों के मल और सीवेज के कई जगहों से सैंपल लेकर यह स्टडी की। भोपाल में शाहपुरा एसटीपी, प्रोफेसर कॉलोनी, हमीदिया अस्पताल और एम्स सहित कई इलाकों के सीवेज सैंपल की जांच की गई। इनमें कोरोना वायरस के अंश (आरएनए) मिले, जो कई दिनों तक सक्रिय रह सकते हैं। देशभर में सीवेज सैंपल टेस्टिंग के लिए 8 सेंटर बनाए गए हैं। लखनऊ में भी इसकी पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, गंदे पानी के संपर्क में आने से संक्रमण फैल सकता है।

एम्स भोपाल के बायोकैमिस्ट्री विभाग के एचओडी डॉ. जगत आर कंवर के मुताबिक, अगर किसी इलाके में संक्रमण बढ़ने वाला हो, तो उससे पहले सीवेज में वायरस की मात्रा बढ़ जाती है। इसीलिए, निगरानी प्रणाली विकसित कर संक्रमण को पहले ही रोका जा सकता है।

स्टडी के प्रमुख निष्कर्ष : {कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के मल के जरिए सीवेज में पहुंचता है और लंबे समय तक सक्रिय रहता है। {2022 से 2024 के बीच 308 मरीजों के स्टूल सैंपल की जांच में 22% यानी 68 मरीजों में पहले हफ्ते तक वायरस का आरएनए मौजूद मिला। {सीवेज में मिले वायरस की सीक्वेंसिंग से कई नए वेरिएंट की पहचान हुई। {सफाई व्यवस्था कमजोर होने पर संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

अमेरिका की तरह बनेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम इस स्टडी के आधार पर आईसीएमआर एक ऐसा सिस्टम तैयार कर रहा है, जो संक्रमण के संकेत पहले ही दे सके। अमेरिका में ऐसा सिस्टम पहले से लागू है, जहां कोरोना समेत दूसरे संक्रामक वायरस की भी निगरानी होती है। अब भारत में भी बड़े शहरों में इसी तरह डेटा जुटाया जा रहा है, ताकि किसी भी नए संक्रमण का पता पहले ही लगाया जा सके।

ऐसे बरतें सावधानी

  • पानी को छानकर या उबालकर पिएं।
  • खुले में शौच और गंदे पानी के संपर्क में आने से बचें।
  • सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम को मजबूत कर संक्रमण रोका जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.