अफगानिस्‍तान पर हमला किया तो इस्‍लामाबाद को तबाह कर देंगे... तालिबान की पाकिस्‍तान को खुली धमकी, तुर्की शांति वार्ता फेल

Updated on 28-10-2025 04:06 PM
इंस्ताबुल: तुर्की में पाकिस्तान के साथ चल रही बैठक के दौरान तालिबान ने साफ शब्दों में कहा है कि अफगानिस्तान के किसी भी हिस्से में अगर हमला होता है तो इस्लामाबाद को तबाह कर दिया जाएगा। तुर्की में पाकिस्तान से बैठक को लेकर तालिबान ने टोलो न्यूज से कहा है कि पाकिस्तान के किसी भी हमले का जवाब दिया जाएगा और अगर अफगानिस्तान की जमीन पर बमबारी की गई, तो "इस्लामाबाद को निशाना बनाया जाएगा।"सूत्रों ने टोलो न्यूज से आगे कहा कि अफगान पक्ष वार्ता के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में ऐसी प्रतिबद्धता का अभाव है और उन्होंने इस्लामिक अमीरात से पाकिस्तान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने इस्तांबुल में वार्ता में बाधा डालने की कोशिश की है
तालिबान ने इस्लामाबाद में हमला करने की दी धमकी
सूत्रों के हवाले से टोलोन्यूज को बताया है कि अफगानिस्तान इस्लामिक अमीरात के प्रतिनिधिमंडल ने तुर्की बैठक के दौरान रचनात्मक बातचीत करने और समस्या का समाधान निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन पाकिस्तानी पक्ष इस इरादे से सहमत नहीं दिखा। सूत्र ने आगे कहा कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के भीतर कोई समन्वय नहीं दिख रहा था और साफ तर्क पेश करने के बजाय, वे बातचीत की टेबल से पीछे हटने और भागने पर आमादा थे। बातचीत के दौरान, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने अफगान पक्ष से यह स्वीकार करने को कहा कि टीटीपी के हमलों के दौरान पाकिस्तान को अफगान धरती पर हमले करने का अधिकार है।लेकिन तालिबान ने साफ शब्दों में इससे इनकार कर दिया। तालिबान ने पाकिस्तान से कहा है कि टीटीपी का मुद्दा उसकी घरेलू समस्या है और तालिबान का इससे कोई लेनादेना नहीं है। इसके अलावा तालिबान ने कहा कि अगर पाकिस्तान, अफगानिस्तान में कहीं भी हमला करता है तो उसे 'एक्ट ऑफ वॉर' माना जाएगा और इस्लामाबाद को निशाना बनाया जाएगा। तालिबान की इस धमकी के साथ ही साफ हो गया है कि तालिबान और पाकिस्तान के बीच तुर्की शांति वार्ता नाकाम हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.