काश! हमारे पास... माही विज के अजीब पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, पति जय भानुशाली संग तलाक की चर्चाएं हुईं तेज

Updated on 28-10-2025 04:22 PM
पिछले काफी समय से टीवी के पॉपुलर कपल्स में शुमार जय भानुशाली और माही विज के तलाक की खबरें आ रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। हालांकि, अभी न तो जय और ना ही माही विज ने इन खबरों की पुष्टि की है, पर एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसने तलाक की खबरों पर 'आग में घी डालने' वाला काम किया है।

यह तक कहा जा रहा है कि माही विज और जय भानुशाली ने सोशल मीडिया से अपनी साथ वाली सारी तस्वीरें और पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। माही विज और जय भानुशाली ने 2011 में शादी की थी, और पिछले कुछ समय से उनके तलाक की खबरें तेजी से फैल रही हैं।

माही विज के इस पोस्ट को देख तलाक की चर्चा तेज

माही विज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'काश! हमारे पास हमेशा उन चीजों को खरीदने के लिए पैसे होते जिनका हम स्क्रीनशॉट लेते हैं।' इसी पोस्ट से माही विज और जय भानुशाली के तलाक की चर्चा तेज हो गई है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जय और माही ने कुछ महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी। रिपोर्ट में दावा किया गया था, 'काफी कोशिश की गई, लेकिन कुछ नहीं बदला। दोनों बहुत पहले अलग हो गए थे। उन्होंने कुछ महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी।'

तलाक के पेपर साइन, बच्चों की कस्टडी भी तय

रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई-अगस्त में दोनों ने तलाक के कागजात पर साइन किए गए और अंतिम मुहर लग गई। बच्चों की कस्टडी भी तय हो गई है। इससे पहले, माही ने 'द मेल फेमिनिस्ट' पॉडकास्ट में तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट किया था। एक्ट्रेस ने गुस्से में कहा था, 'अगर ऐसा है भी, तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे अंकल हैं? क्या आप मेरे वकील की फीस देंगे? लोग किसी के तलाक या अलगाव को इतना तूल क्यों देते हैं? मैं अपने कमेंट सेक्शन में लोगों को लिखते हुए देखती हूं कि माही तो डीसेंट है, जय ऐसा है'।'

माही विज और जय भानुशाली के बच्चे

एक्ट्रेस ने आगे कहा था, 'फिर कोई और लिखता है कि जय अच्छा है, माही ही ऐसी है। ये तो बस किसी को दोष देना चाहते हैं। क्या आपको सच पता है? जानते क्या हो आप लोग? माही विज और जय भानुशाली की एक बेटी है तारा, जो साल 2019 में पैदा हुई थी। इसके अलावा उन्होंने दो बच्चे गोद लिए हैं- राजवीर और खुशी, जिनकी वो परवरिश करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.