बेवजह रोकी भवन अनुज्ञा की फाइल तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Updated on 14-09-2023 12:35 PM
भोपाल। महापौर मालती राय ने बेवजह भवन अनुज्ञा की फाइल रोकले वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बुधवार को निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में महापौर ने आयुक्त से कहा कि आपकी जिम्मेदारी है कि देखें बिल्डिंग परमिशन मिलने में देरी क्यों हो रही है। बिल्डिंग परमिशन की फाइलें महीनों से लंबित हैं। जिम्मेदार अधिकारी फाइलें बेवजह रोक रहे हैं। इसमें सुधार होना चाहिए, ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


महीनों अटकी रहती हैं फाइलें

बता दें कि नगर निगम 15 दिन में बिल्डिंग परमिशन जारी करने का दावा करता है, लेकिन स्थिति इससे उलट है। बिल्डिंग परमिशन दो से तीन और कभी-कभी चार से पांच महीने बाद भी जारी हो रही है। जिसकी वजह ये है कि कई बार इंजीनियर बेवजह फाइलें दबाए रहते हैं। इसका खुलासा तत्कालीन निगम आयुक्त वीएस चौधरी कोलसानी द्वारा की गई समीक्षा के दौरान हुआ था। तब उन्होंने कई इंजीनियरों को नोटिस भी जारी किए थे। अब एक बार फिर स्थिति ऐसी है कि दो से तीन महीने में बिल्डिंग परमिशन जारी की जा रही है। जिसकी शिकायतें लगातार महापौर को मिल रही थीं।

बैठक में ये रहे मौजूद

इस बैठक में नगर निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए और अपर आयुक्त विनीत तिवारी, एमआइसी सदस्य आनंद अग्रवाल सहित बिल्डिंग परमिशन सेल के इंजीनियर मौजूद थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.