'प्रदेश के सीएम यादव हैं तो आप यादव होने का फायदा उठाओगे क्‍या', पहले सरनेम लिखते हो बाद में नाम

Updated on 28-03-2025 12:01 PM
भोपाल। प्रदेश के सीएम यादव हैं तो आप इसका फायदा उठाते हो।अपने नाम में यादव पहले और पंकज बाद में लगाते हो। मनमर्जी से लोगों के बिजली कनेक्शन काट रहे हो। ग्रामीण गर्मी में परेशान हो रहे हैं। यह बात जनपद पंचायत फंदा के अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ने बिजली कंपनी के डीजीएम पंकज यादव को घेरते हुए कही। यह पूरा वाकया गुरुवार को जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक में हुआ। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर नौरंग सिंह गुर्जर, सीईओ इला तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

ऐसे बढ़ी बात पर बात

  • जनपद पंचायत फंदा के अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ने बिजली कंपनी डीजीएम पंकज यादव से पूछा कि वे उनकी जनपद के गांवों की बिजली क्यों काट रहे हैं, लोगों के कनेक्शन क्यों काटे जा रहे हैं।
  • यदि कोई बिल जमा नहीं करता है तो उसकी सजा पूरे गांव को क्यों मिल रही है। आप खुद को मंत्री, सरकार सब कुछ समझते हैं अपने स्तर पर ही निर्णय ले लेंगे।
  • आप यादव पहले और पंकज बाद में लगाते हो, यदि प्रदेश का सीएम यादव है तो इसका गलत फायदा उठाओगे।
  • इस पर पंकज यादव ने उनका विरोध किया और कहा कि उनकी रिकार्डिंग मौजूद हैं तो अध्यक्ष ने कहा कि मैं जनता के लिए बोल रहा हूं, मैं भी जनप्रतिनिधि हूं वायरल करना है तो कर दो।
  • ग्रामीण क्षेत्र में लगातार कटौती से किसान, बच्चे, महिलाएं सभी परेशान हैं, गर्मी में पेयजल नहीं मिल पा रहा है अंधेरे में रहना पड़ रहा है।

ढाई साल बीते अधिकारी उड़ाते हैं हमारा मजाक

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, सदस्य विनय मेहरा, विक्रम भालेश्वर सहित अन्य सदस्यों ने अधिकारियों से नल -जल योजना, सड़क, बिजली सहित अन्य योजनाओं की जानकारी मांगी तो वह सही तरीके से उपलब्ध नहीं करवा पाए। इस पर उपाध्यक्ष ने पीएचई के अधिकारी संजय सक्सेना को घेर लिया और कहा कि ढाई साल से डीपीआर ही बन रही है। विनय मेहर ने कहा कि पाइपलाइन बिछाकर सड़कें खोदकर छोड़ दी हैं।पंचायतों में हालात बहुत ही खराब हैं। हम लोगों को जनता ने चुनकर भेजा है, ढाई साल पूरे होने वाले हैं। जनता हिसाब मांगती है वहीं अधिकारी काम कम हम लोगों का मजाक उड़ाते हैं हंसते हैंं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.