तमिलनाडु में जीते तो साथ करेंगे राज, पावर शेयरिंग को लेकर बीजेपी और AIADMK सहमति के करीब

Updated on 12-01-2026 12:16 PM
नई दिल्ली/चेन्नै: तमिलनाडु में बीजेपी और एआईएडीएमके के बीच सीट शेयरिंग के साथ ही पावर शेयरिंग को लेकर भी बातचीत चल रही है। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक एआईएडीएमके इसके लिए लगभग राजी हो गई है कि चुनाव से पहले पावर शेयरिंग का ऐलान भी कर दिया जाएगा। यानी ये ऐलान कि अगर एनडीए चुनाव जीतती है तो सरकार एनडीए की होगी ना कि सिर्फ एआईएडीएमके की। विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन हुआ है।

पिछले साल एआईएडीएमके ने की एनडीए में वापसी

पिछले साल अप्रैल में जब बीजेपी नेता अमित शाह तमिलनाडु गए थे तब तमिलनाडु की पार्टी एआईएडीएमके की एनडीए में वापसी का ऐलान किया गया। अमित शाह ने बीजेपी और एआईएडीएमके गठबंधन का ऐलान किया। शाह ने कहा था कि विधानसभा चुनाव एआईएडीएमके नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी पलानीस्वामी (ईपीएस) के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और सरकार एनडीए की बनेगी। हालांकि इस ऐलान के कुछ वक्त बाद ही एआईएडीएमके नेताओं की तरफ से बयान आने लगे जिसमें कहा जाने लगा कि एनडीए चुनाव जीतेगी तब भी सरकार एआईएडीएमके की बनेगी।

पहले अकेले सरकार बनाना चाहते थे पलानीस्वामी

एआईएडीएमके नेता एडप्पडी के. पलानीस्वामी ने भी कुछ मौकों पर कहा कि अगर उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव जीतती है तो तमिलनाडु में उनकी पार्टी की सिंगल पार्टी सरकार बनेगी। साथ ही कहा कि हमारा गठबंधन जरूर जीतेगा... लेकिन सरकार एआईएडीएमके ही अकेले बनाएगी। यह गठबंधन एआईएडीएमके के नेतृत्व में है। जिसके बाद से ही पावर शेयरिंग का पेंच फंसता दिखा। हालांकि सूत्रों के मुताबिक अब यह मसला सुलझा लिया है। पिछले हफ्ते ही अमित शाह और एआईएडीएमके नेताओं के बीच हुई मुलाकात में बीजेपी की तरफ साफ कह दिया गया कि सरकार एनडीए की बनेगी यानी बीजेपी भी पावर शेयर करेगी। सूत्रों के मुताबिक एआईएडीएमके नेता चुनाव से पहले खुद ही इसका ऐलान भी कर सकते हैं।

डीएमके और एआईएडीएमके अकेले करती रही है राज

दरअसल तमिलनाडु में गठबंधन होने के बावजूद पावर शेयरिंग मुद्दा पहले से रहा है। तमिलनाडु में आजतक न तो डीएमके ने और न ही एआईएडीएमके ने सत्ता शेयर की है। तमिलनाडु में वैसे तो 1967 से ही चुनाव पूर्व गठबंधन की परंपरा रही है। 1979 से ही कभी डीएमके तो कभी एआईएडीएमके केंद्र में गठबंधन सरकारों का हिस्सा बनते रहे हैं। 1979 में चरण सिंह सरकार में एआईएडीएमके के दो सांसद शामिल थे। करीब एक दशक बाद डीएमके के मुरासोली मारन केंद्र की वी.पी. सिंह की सरकार में मंत्री बने। 1996 से गठबंधन युग की शुरुआत हुई और तब से खास तौर से डीएमके ने लंबे वक्त तक केंद्र की सत्ता में भागीदारी निभाई। 1998-99 में एआईएडीएमके भी वाजपेयी सरकार का हिस्सा रही। वाजपेयी सरकार से लेकर यूपीए-1 और यूपीए-2 तक में डीएमके के लोग केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल रहे। लेकिन जब तमिलनाडु में गठबंधन की बात आती है तो ये दोनों पार्टियां यहां गठबंधन की सरकार नहीं चाहती।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.