ठंड से बचने के लिए जलाते हैं अंगीठी या हीटर तो हो जाएं सावधान, जरा सी चूक बन सकती है जानलेवा
Updated on
29-12-2022 06:43 PM
नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। सर्दी से बचने के लिए कोई अंगीठी का सहारा ले रहा है तो बहुत से लोग हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन, इनके इस्तेमाल में जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम में सामने आया है। जहां कुछ लोग बंद कमरे में अंगीठी जला कर सोए थे, लेकिन इससे निकलने वाली गैस से दम घुटने से मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि कभी भी बंद कमरे में अंगीठी नहीं जलानी चाहिए, क्योंकि आग की वजह से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड जानलेवा हो सकती है।
अंगीठी से निकलती है जहरीली गैस
डॉक्टर अनिल बंसल का कहना है कि सर्दी से बचने के लिए अगर आप अंगीठी जलाते हैं, इसके लिए कोयला या लकड़ी का इस्तेमाल करते हैं तो अलर्ट रहें। अंगीठी के अलाव से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है, जो जहरीली होती है, इससे जान जा सकती है। खासकर जब कोई बंद कमरे में इसका इस्तेमाल करता है तो कमरे के अंदर ऑक्सिजन खत्म हो जाती है और कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है। सोया हुआ व्यक्ति जब सांस लेता है तो ऑक्सिजन की जगह कार्बन मोनोऑक्साइड ही शरीर में जाती है, जिससे दिमाग पर असर होता है और इंसान बेहोश हो जाता है। यही नहीं सांस के जरिए यह जहरीली गैस लंग्स और शरीर के बाकी हिस्सों में पहुंच हाती है। ब्लड में हीमोग्लोबीन की मात्रा कम हो जाती है और इंसान की मौत हो जाती है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…