'अगर ये शराब की बोतल लेकर ग्लास में डालकर पीते हुए करेंगे तो...', प्रेमानंदजी महाराज से एल्विश ने किया ये वादा

Updated on 09-10-2025 12:11 PM
एल्विश यादव भी अब प्रेमानंदजी महाराज के दर्शन करने, उनसे मिलने के लिए वृंदावन पहुंचे। इस मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है जिसमें एल्विश हाथों में कुछ सामान लिए खड़े नजर आ रहे हैं। प्रेमानंदजी महाराज से एल्विश का परिचय कराया जाता है तो इसपर उन्होंने उन्हें नामजप की सलाह दी।

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं, 'सबकी कृपा से... अब स्वास्थ्य तो क्या ठीक होगा, दोनों किडनी फेल हैं। पर हां, भगवान ऐसा किए हुए हैं कि अभी आपसे मिल सकते हैं। अभी आपसे बात कर सकते हैं। बस इतनी कृपा तो है, दोनों किडनी फेल हैं, अब तो भगवान के घर जाना है। आज नहीं तो कल जाना है। भगवान चलावे तो मरे को भी जिंदा कर दें। हमारी आशा तो नहीं रह गई क्योंकि दोनों किडनी तो बिल्कुल...।'

बोले- प्रेमानंद चला जाएगा लेकिन राधा नाम नहीं जाएगा

वो आगे कहते हैं, 'राधा नाम सबका मंगल करेगा, राधा नाम सबको जीवन दान देगा। राधा नाम सबकी कामनाएं पूर्ण करेगा। प्रेमानंद चला जाएगा लेकिन राधा नाम नहीं जाएगा। प्रेमानंद के द्वारा गाया गया राधा नाम की छाप जन-जन में रहेगी। राधा नाम का प्रभाव रहेगा।

'राधा राधा राधा...दस हजार नाम जप तो किया करो'

प्रेमानंद महाराज ने एल्विश से पूछा, 'आप नाम जप करते हो? थोड़ा तो यार किया करो। क्योंकि पूर्व पावर की वजह से आप उन्नति को प्राप्त हो रहे हैं। लेकिन वर्तमान में पावर कहां? वर्तमान में नाम का पावर, क्या जाता है, अंगूठी की तरह पहन लो। राधा राधा राधा...दस हजार नाम जप तो किया करो, करोगे?

एल्विश ने जवाब में कहा- दस हजार

इसपर एल्विश ने कहा- जी, महाराज ने फिर पूछा- कितने? एल्विश ने जवाब में कहा- दस हजार। प्रेमानंद जी महाराज ने कहा, ' 24 घंटे में कभी भी आपको जब टाइम मिले तो बस राधा राधा राधा, अंदर ही अंदर जप करते रहो। ठीक है? कई ऐसे हमारे भारत के नौजवान हैं जिनका लाखों करोड़ों लोग अनुसर करते हैं।'

'अगर ये शराब की बोतल लेकर ग्लास में डालकर पीते हुए करेंगे'

उन्होंने कहा, 'अब अगर ये शराब की बोतल लेकर ग्लास में डालकर पीते हुए करेंगे तो लाखों पीने के लिए तैयार हो जाएंगे। अगर ये राधा बोलेंगे तो लाखों राधा बोलेंगे। आप राधा बोल रहे हैं तो हमें तो बोलना ही चाहिए। इसीलिए भगवान से हम प्रार्थना करते हैं कि हमारे जो नवयुवक हैं, व्यसन से, गंदी आदतों से मुक्त हों। व्यसन करने वाले, गंदी आदत करने वाले, इसी जन्म में भले तुम सुख भोग लो लेकिन अंतिम परिणाम तुम्हारा ठीक नहीं रहेगा। हम अंतिम परिणाम के लिए बोलेंगे, सिग्नल सही होना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.