फिट रहे तो... पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कैमरन ग्रीन को लेकर दिया बड़ा बयान

Updated on 12-03-2023 01:24 AM
अहमदाबाद: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार और युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इस वक्त भारत का दौरा कर रहे हैं। ग्रीन उंगली में चोट लगने की वजह से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। लेकिन उन्होंने अपनी इंजरी से रिकवर कर इंदौर टेस्ट में हिस्सा लिया। वहीं उसके बाद 9 मार्च से खेले जा रहे अहमदाबाद टेस्ट में कैमरन ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ कोहराम मचा दिया। ग्रीन ने उस पारी में बड़ी सूझबूज के साथ बल्लेबाजी की। उस शतकीय पारी में ग्रीन के बल्ले से 18 चौके भी देखने को मिले। इसी कड़ी में अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस युवा खिलाड़ी की जमकर सरहाना भी की है।


किम ह्यूज ने की कैमरन ग्रीन की सरहाना
    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान किम ह्यूज का मानना है कि यदि कैमरन ग्रीन खुद को फिट रखते हैं तो वह लंबे समय तक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बने रहेंगे। ग्रीन ने भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में अपने करियर का पहला शतक जमाया है। ह्यूज ने कहा,‘मैं पिछले कई वर्षों से कह रहा हूं कि यदि वह खुद को फिट रखता है तो वह लंबे समय तक दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बना रहेगा। मुझे इसमें कतई शक नहीं है।’

    ग्रीन जब किशोर खिलाड़ी थे ह्यूज तब से उनके करियर पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा,‘ उसका गेंदबाजी एक्शन बेहद सरल है, और मेरे कहने का मतलब एकदिवसीय ऑलराउंडर से नहीं है। एकदिवसीय प्रारूप में कुछ खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सकते हैं लेकिन वह दुनिया की किसी भी टीम में केवल बल्लेबाज के रूप में जगह बनाने में सक्षम हैं।’ ह्यूज ने कहा,‘अगर वह केवल बल्लेबाज होता है तो फिर नंबर चार पर बल्लेबाजी कर सकता है और अगर वह केवल गेंदबाज होता तो फिर गेंदबाजी का आगाज कर सकता है।’


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.