ऑटो और रियल्टी सेक्टर पर लगाना चाहते हैं दांव तो निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड दे रहा है अवसर

Updated on 15-11-2024 02:13 PM
मुंबई: निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (Nippon India Mutual Fund) ने पैसिव स्पेस में दो नए फंड्स लॉन्च करने की घोषणा की है। ये नए फंड ऑफर (NFO) ऑटो और रियल्टी थीम पर आधारित हैं। दोनों फंड्स ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड्स हैं, जिनका एनएफओ 14 नवंबर 2024 को खुला है और 28 नवंबर को बंद होगा। निप्पॉन इंडिया निफ्टी ऑटो इंडेक्स फंड एक ऐसा पैसिव फंड है जो निफ्टी ऑटो इंडेक्स के प्रदर्शन को ट्रैक करेगा, जबकि निप्पॉन इंडिया निफ्टी रियल्टी इंडेक्स फंड निफ्टी रियल्टी इंडेक्स का अनुसरण करेगा।

दोनों पैसिव फंड्स


चूंकि ये दोनों पैसिव फंड्स हैं, वे अपने-अपने अंतर्निहित इंडेक्स की सिक्योरिटीज में निवेश करेंगे। पैसिव होने के कारण इन फंड्स में निवेशकों के लिए कुछ लाभ हैं, जैसे कम लागत, एक ही यूनिट के माध्यम से विविधीकरण और पारदर्शिता, क्योंकि दोनों फंड्स अपने-अपने इंडेक्स की नकल करेंगे।

ऑटो सेक्टर का जीडीपी में कितना योगदान


भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 7.1% का योगदान देता है। यह उद्योग विविधता से भरा हुआ है, जिसमें यात्री वाहन, वाणिज्यिक वाहन, तीन पहिया वाहन, दो पहिया वाहन और ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माता शामिल हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग बढ़ रही है, जो सरकारी प्रोत्साहन, बैटरी की घटती लागत और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से प्रेरित है। भारत में ईवी का प्रवेश वित्तीय वर्ष 2030 तक 40% तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे ऑटो सेक्टर का विकास होगा। निफ्टी ऑटो इंडेक्स टीआरआई ने पिछले एक वर्ष में 48.7% की सीएजीआर दी है, जबकि निफ्टी 50 टीआरआई ने 31 अक्टूबर, 2024 तक 28.3% सीएजीआर का रिटर्न दिया है। निफ्टी ऑटो टीआरआई ने 3 और 5 वर्ष की अवधि में निफ्टी 50 टीआरआई को पछाड़ा है।

रियल एस्टेट तेजी से बढ़ता सेक्टर


देश का रियल एस्टेट बाजार 2017 से 2047 के बीच 13.8% की सीएजीआर से बढ़ने का अनुमान है, जो 30 वर्षों में 48 गुना की जबरदस्त वृद्धि को दर्शाता है। भारतीय रियल एस्टेट उद्योग रोजगार का दूसरा सबसे बड़ा जनरेटर है, जो कुल रोजगार में 18% का योगदान देता है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स टीआरआई ने पिछले एक वर्ष में 66% सीएजीआर की दर से रिटर्न दिया है, जो उसी अवधि में निफ्टी 50 टीआरआई से 2.3 गुना अधिक है। इसने 31 अक्तूबर तक 3, 5 और 10 वर्ष की अवधि में सीएजीआर के आधार पर निफ्टी 50 को भी पछाड़ा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.