IIM कलकत्ता केस, पिता बोले- बेटी का रेप नहीं हुआ:वह ऑटो से गिरकर बेहोश हुई थी

Updated on 13-07-2025 01:03 PM

कोलकाता के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) परिसर में हुई रेप की घटना में नया खुलासा हुआ है। पीड़ित के पिता ने कहा कि मेरी बेटी का रेप नहीं हुआ है। वह तो ऑटो से गिरकर बेहोश हो गई थी।

पिता का दावा है कि बेटी ने किसी के दबाव में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने घटना की जांच के लिए 9 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है। घटना 11 जुलाई की है। पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, वह पेशे से काउंसलर है। आरोपी ने उसे काउंसलिंग के लिए हॉस्टल बुलाया। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया गया। पुलिस ने MBA लॉस्ट ईयर के छात्र महावीर टोप्पन्नावर उर्फ परमानंद जैन को अरेस्ट किया। उसे 19 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

1. पीड़ित बोली: पिज्जा खिलाया, फिर पानी पीते ही बेहोश हुई 

पीड़ित ने अपनी FIR में बताया कि वह काउंसलिंग के लिए हॉस्टल गई थी। सोशल मीडिया पर दोनों की जान-पहचान हुई थी। हॉस्टल पहुंचते ही आरोपी ने लंच में उसे पिज्जा ऑफर किया। फिर पानी पीते ही बेहोश हो गई। तब होश में आई तो पता चला कि मेरा रेप हुआ है। आरोपी ने धमकी भी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।

2. पीड़ित के पिता ने कहा- बेटी आरोपी को पहचानती भी नहीं

मैंने अपनी बेटी से बात की है। उसने कहा कि किसी ने उसे प्रताड़ित नहीं किया या उसके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया। मुझे मेरी बेटी वापस मिल गई है, वह ठीक है। जिस आदमी को गिरफ्तार किया गया है, उससे उसका कोई संबंध नहीं है। मैं उससे ज़्यादा बात नहीं कर पाया हूं। वह सो रही है। पिता ने कहा कि उनकी बेटी को पुलिस स्टेशन में शिकायत के तौर पर कुछ लिखने के लिए कहा गया था, और उसने लिख भी दिया।

3. आरोपी की मां बोली- मेरा बेटा ऐसा गंदा काम नहीं करेगा 

आरोपी की मां ने कहा, हमें रात के लगभग 11 बजे उसके दोस्त का फोन आया। उसने हमें बताया कि मेरे बेटे को हिरासत में लिया गया है और कारण नहीं पता। हमें नहीं पता कि हमारे बेटे को क्यों गिरफ्तार किया गया है। हम अपने बेटे से मिलना चाहते हैं और उससे बात करना चाहते हैं। मेरा बेटा निर्दोष है। वह इतनी दूर पढ़ाई करने आया है। वह ऐसा गंदा काम कभी नहीं करेगा।

4. पुलिस के वकील बोले- मेडिकल रिपोर्ट में ज्यादती के सबूत 

कोलकाता पुलिस के वकील सौरिन घोषाल ने मीडिया को बताया कि बचाव पक्ष ने जमानत याचिका दायर की थी और दावा किया था कि यह सबकुछ सहमति से हुआ था। हमने तर्क दिया कि नहीं, प्रथम दृष्टया जांच से पता चलता है कि अपराध हुआ था और मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ित से ज्यादती के सबूत हैं।

5. IIM कलकत्ता ने कहा- हमारे यहां जीरो टॉलरेंस पॉलिसी 

आईआईएम कलकत्ता के डायरेक्टर इन चार्ज सैबल चट्टोपाध्याय ने एक बयान में कहा कि कॉलेज पुलिस के साथ सहयोग कर रहा है और ऐसी घटनाओं के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति है। संस्थान यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सभी संबंधित व्यक्तियों की गरिमा, सुरक्षा और गोपनीयता की रक्षा करते हुए उचित प्रक्रिया का पालन किया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.