IIT मद्रास छठी बार देश का बेस्ट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बना:टॉप-3 यूनिवर्सिटीज में IIS बेंगलुरु, JNU और जामिया

Updated on 12-08-2024 05:25 PM

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2024 की रैंकिंग जारी हो गई है। इसमें IIT मद्रास लगातार 6वीं बार देश का बेस्‍ट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बना है। देश के टॉप 10 एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में 7 IIT शामिल हैं।

वहीं, टॉप यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग में बेंगलुरु का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस पहले स्‍थान पर है। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी दूसरे और जामिया मिलिया इस्‍लामिया यूनिवर्सिटी तीसरे नंबर पर है।

NIRF हर साल कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज की कैटेगरी वाइज रैंकिंग जारी करता हैं। इस बार 46 कैटेगरी में रैंकिंग जारी की गई है। 2023 में ये रैंकिंग 11 कैटेगरी मे जारी की गई थी। इनमें सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय, रिसर्च इंस्टीट्यूट, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, डेंटल, आर्किटेक्चर और लॉ कॉलेज शामिल हैं।

पांच आधारों पर तय होती है इंस्टीट्यूट्स की रैंक
रैंकिंग तय करने के लिए कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज को पांच पॉइंट्स के आधार पर आकलन किया जाता है- टीचिंग लर्निंग एंड रिसर्च (TLR), ग्रेजुएशन आउटकम (GO), परसेप्शन (PR), आउटरीच और इंक्लूसिविटी (OI)। इनमें से हर पैरामीटर के तहत कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को 100 में से नंबर दिए जाते हैं। इन्हीं के आधार पर स्टूडेंट्स टॉप कॉलेज में एडमिशन लेते हैं।

रैंकिंग के साथ-साथ कॉलेज-यूनिवर्सिटी में कुछ और एलिमेंट्स भी जरूरी होते हैं, जैसे एन्वायर्नमेंट, टीचर, प्लेसमेंट परसेंट और बेसिक स्ट्रक्चर।

2023 में टॉप पर था मिरांडा हाउस

NIRF 2023 रैंकिंग के टॉप 5 कॉलेजों में दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस, हिंदू कॉलेज, प्रेसिडेंसी कॉलेज (कोलकाता), पीएसजीआर कृष्णमल कॉलेज फॉर विमेन (कोयंबटूर) और सेंट जेवियर्स कॉलेज (मुंबई) शामिल थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.