अवैध नियुक्तियां:सुप्रीम कोर्ट जाएगा बीयू, महाधिवक्ता से ली जा रही राय

Updated on 23-05-2025 12:59 PM

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में हुई अवैध नियुक्तियों को लेकर मामला पेचीदा हो गया है। यूनिवर्सिटी हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट में अपील करने जा रही है। इस बारे में महाधिवक्ता से राय ली जा रही है।

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि विश्वविद्यालय में कई अवैध नियुक्तियां हुई हैं, कुलगुरु इन्हीं को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। चूंकि यूनिवर्सिटी संवैधानिक संस्था है, इसलिए कुलगुरु स्वयं निर्णय ले सकते हैं। यूनिवर्सिटी स्वायत्तशासी संस्था है। इसलिए इसमें सरकार का कोई दखल नहीं है।

यूनिवर्सिटी में कोई व्यवस्था बिगाड़ रहा है तो कुलगुरु कानूनन सख्त कदम उठा सकते हैं। दरअसल, पांच महीने पहले यूनिवर्सिटी में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर नरेंद्र त्रिपाठी की नियुक्ति को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने रद्द कर दिया था उनकी बर्खास्तगी के आदेश दिए थे।

इस आदेश को त्रिपाठी ने कोर्ट की डबल बेंच में चुनौती दी, जिसमें फैसला त्रिपाठी के पक्ष में आया। इसी आदेश के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन और एनएसयूआई के बीच तनातनी का माहौल है और त्रिपाठी को नियुक्ति देने का दबाव बनाया जा रहा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन वैधानिक राय लेकर सुप्रीम कोर्ट जा सकता है।

एनएसयूआई ने लगाए पोस्टर: इस बीच बीयू में कुलगुरु की अनुपस्थिति को लेकर एनएसयूआई ने पोस्टर चिपकाकर अनोखा प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने बताया, कुलगुरु 7 मई से लापता हैं, जिससे परीक्षाओं, मूल्यांकन और प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। कुलगुरु का पता बताने पर 1100 रुपए का इनाम रखा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.