कोण्डागांव। विधानसभा निर्वाचन- 2023 के मद्देनजर अवैध शराब निर्माण, बिक्री, संग्रहण, परिवहन के रोकथाम के क्रम में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार पर सहायक आयुक्त आबकारी अलेख राम सिदार के मार्गदर्शन में बुधवार को मुखबीर के प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी आबकारी विभाग के दल द्वारा चनियागांव में दबिश दी गयी।
जहां धनोरा थाना ग्राम चनियागांव निवासी हरीश कुमार सिन्हा के पर 08 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गयी। जिसपर दल द्वारा आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क, एवं 34 (2) के तहत् प्रकरण कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
इस कार्यवाही के दौरान दल में आबकारी उपनिरीक्षक मोरजध्वज साहू एवं आबकारी मुख्य आरक्षक मुकेश कुमार कोरी, शांतिदेवी साहू, आबकारी आरक्षक कैलाश प्रसाद पाण्डे, नंदकिशोर बघेल एवं वाहन चालक गजेन्द्र नेताम शामिल थे।
आबकारी विभाग कोण्डागांव द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संग्रहण, परिवहन के संबंध में रोकथाम हेतु शिकायत एवं सूचना प्रदान करने हेतु दूरभाष नंबर- 077862-42481 जारी किया है। कोई भी आम नागरिक उक्त नंबर पर 24 घण्टे 7 सातों दिन इन जारी नम्बर पर सूचना प्रदान कर सकते है।
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…