IMF के चीफ इकॉनमिस्‍ट ने भारत की योजना को बताया ‘चमत्कारी’, दिल खोलकर की तारीफ

Updated on 14-10-2022 05:40 PM

वाशिंगटन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम' की खुले दिल से तारीफ की। इतना ही नहीं, आईएमएफ ने इस सामाजिक कल्याण योजना की तारीफ करते हुए इसे 'लॉजिस्टिकल मार्वल' (Logistical Marvel) यानी चमत्कारी योजना भी बताया। बता दें कि इससे पहले कोरोना के समय वर्ल्ड बैंक ने भी मोदी सरकार की इस योजना की जमकर तारीफ की थी। अंतरराष्ट्रीय संस्था का कहना है कि भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में इस तरह की योजना सफलता पूर्वक लागू करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

भारत से दुनिया को बहुत कुछ सीखने की जरूरत :
IMF में फाइनेंशियल मामलों के डिप्टी डायरेक्टर पाओलो मौरो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत की तारीफ करते हुए कहा- हमें भारत से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। हमारे पास दुनिया के हर महाद्वीप में हर स्तर के आय वर्ग के लोग मौजूद हैं। सरकारी योजनाओं को अधिकतम लोगों तक पहुंचाने का रिकॉर्ड देखें तो भारत इस मामले में सबसे आगे रहा है। भारत की नकद हस्तांतरण योजना (डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम) वाकई में किसी चमत्कार से कम नहीं है।

इतनी बड़ी आबादी को फायदा पहुंचाना चमत्कार से कम नहीं :
पाओलो मौरो ने आगे कहा कि भारत की बड़ी जनसंख्या को देखते हुए यह अपने आप में किसी चमत्कार से कम नहीं है। इतनी बड़ी आबादी में कम आय वर्ग के करोड़ों लोगों तक सरकारी योजनाओं का सीधे लाभ पहुंचाना वाकई काबिल-ए-तारीफ है। भारत में इस तरह की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों को दिया गया है।

IMF ने आधार योजना की भी तारीफ की :
इतना ही नहीं, पाओलो मौरो ने आधार कार्ड यानी यूनिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (यूआईडी) जैसे इनोवेशन की तारीफ करते हुए कहा कि इस तकनीक के माध्यम से सरकार को लोगों तक सीधे रकम उनके खातों में पहुंचाने में काफी मदद मिली है। आधार कार्ड का डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम को सफल बनाने में बड़ा योगदान है।

80 करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त अनाज :
बता दें कि मोदी सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PM Garin Kalyan Anna Yojana) के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों को हर महीने 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त देती है। ये स्कीम कोरोना काल से ही चली आ रही है। हाल ही में इसे दिसंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस योजना का लाभ 80 करोड़ लोगों को मिल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.