पाकिस्तान को डिफॉल्ट होता देखना चाहता है IMF... झुंझलाए इशाक डार बोले- हमें श्रीलंका बनाना चाहते हैं!

Updated on 16-06-2023 07:01 PM
इस्लामाबाद : भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान डिफॉल्ट होने की कगार पर खड़ा है। सरकार भले इससे इनकार करे लेकिन हकीकत का अंदाजा उन्हें भी है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने आरोप लगाया है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) चाहता है कि पाकिस्तान श्रीलंका बन जाए, जो पिछले साल विदेशी कर्ज ना चुका पाने के चलते डिफॉल्ट हो गया था। तमाम कोशिशों और लंबी बातचीत के बाद भी पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच कोई समझौता नहीं हो पा रहा है। जैसे-जैसे पाकिस्तान की आर्थिक मुश्किलें बढ़ रही हैं, उसके नेताओं की आईएमएफ के प्रति झुंझलाहट सामने आने लगी है।

इशाक डार ने गुरुवार को वित्त पर सीनेट की स्थाई समिति की एक बैठक में कहा, 'हम आईएमएफ की हर बात नहीं मान सकते हैं। वे चाहते हैं कि हम श्रीलंका बन जाए, डिफॉल्ट हो जाएं और फिर बातचीत करें।' डार का यह बयान आईएमएफ की ओर से पाकिस्तान के वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट की आलोचना के बाद आया है। डार ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के खिलाफ भू-राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि 'दुश्मन देश' चाहते हैं कि पाकिस्तान श्रीलंका बन जाए और फिर आईएमएफ के साथ बात करे।

'आईएमएफ के कहने पर नहीं रोक सकते छूट'

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के पास बमुश्किल 1 महीने के आयात को कवर करने के लिए ही मुद्रा भंडार बचा है। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि 1.1 अरब डॉलर की धनराशि नवंबर में आ जाएगी लेकिन आईएमएफ ने और अधिक भुगतान से पहले पाकिस्तान पर कई कठोर शर्तें लाद दीं। मीटिंग में डार ने कहा, 'पाकिस्तान एक संप्रभु देश है। हमारे राष्ट्रीय हित हैं। आईएमएफ के कहने पर हम युवाओं को आईटी सेक्टर में मिलने वाली छूट को रोक नहीं सकते हैं।'

'इस महीने हो जाएगी डील'

पाक वित्त मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आईएमएफ के साथ बातचीत फेल नहीं हुई है। उन्होंने दोहराया कि इस महीने स्टाफ-लेवल एग्रीमेंट पर साइन कर लिए जाएंगे। डार के मुताबिक सब कुछ व्यवस्थित है और सभी इंतजाम हो चुके हैं। इससे पहले इशाक डार ने कहा था कि अगर आईएमएफ के साथ बात नहीं बनती है तो सरकार 'प्लान बी' पर काम करेगी। हालांकि उन्होंने इस 'प्लान बी' के बारे में सार्वजनिक रूप से खुलकर बात करने से इनकार किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.