उद्यानिकी द्वारा रोजगार मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा में करें- मंत्री श्री कुशवाह

Updated on 06-02-2024 11:40 AM

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि उद्यानिकी के माध्यम से रोजगार मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा में किया जाये। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को उद्यानिकी के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए केन्द्र और राज्य प्रवर्तित योजनाओं की सतत् मॉनिटरिंग की जाये। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा वर्ष 2024-25 में 10973 करोड़ बजट प्रस्ताव तैयार किए गये हैं। इनमें “पर ड्राप-मोर क्रॉप” तथा एक जिला एक नर्सरी योजना का क्रियान्वयन प्राथमिकता से किया जायेगा।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि कृषि के साथ उद्यानिकी कृषि अर्थव्यवस्था का मूल आधार है। छोटे और सीमान्त कृषक फल-सब्जी एवं फूलों की खेती से अच्छी आय अर्जित कर सकते है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा भी उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अनेक स्पेशल प्रोग्राम संचालित किए जाते है। उन्होंने विशेष प्रोग्राम के लिए प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश भी दिए है।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि “पर ड्राप-मोर क्रॉप” योजना के लक्ष्यों की पुन: समीक्षा की जाये, फलों की खेती के प्रति किसानों को आकर्षित करने की आवश्यकता बतलाई। उन्होंने प्रदेश के किसानों को पूना, हैदराबाद जैसे शहरों के अध्ययन भ्रमण पर भेजने की आवश्यकता बताई। मंत्री श्री कुशवाह ने निर्देश दिए कि विभाग की जिन योजनाओं के क्रियान्वयन में व्यवहारिक कठिनाई आ रही है, उनमें शासन स्तर से मार्गदर्शन प्राप्त किया जाये।

मंत्री श्री कुशवाह ने एम.पी.एग्रो की कार्य प्रगति पर असंतोष व्यक्त कर शीघ्र गति लाने के निर्देश दिए। माली प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित मालियों को शासकीय विभागों तथा आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से रोजगार मुहैया कराने की आवश्यकता बतलाई। उन्होंने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के ग्रामीण स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश भी दिये।

बैठक प्रमुख सचिव श्री सुखवीर सिंह, संचालक उद्यानिकी श्री एल. सेलवेन्द्रम, सुश्री निधि निवेदिता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.