मप्र सरकार का अहम फैसला, एनपीएस में मिसिंग क्रेडिट राशि अभिदाता के खाते में होंगी जमा

Updated on 02-03-2025 02:11 PM
भोपाल। सरकार ने मिसिंग क्रेडिट की राशि अभिदाताओं के खातों में जमा करने का निर्णय लिया है। अब अंशदायी पेंशन योजना (एनपीएस) में मिसिंग क्रेडिट की राशि अभिदाता के खातों में जमा की जाएगी। अभिदाताओं के खातों में मिसिंग क्रेडिट की राशि जमा करने के लिए 15 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को इस संबंध में विभागीय स्तर पर निर्देश दिए हैं।
  • राज्य शासन के अधीन सिविल सेवा के पदों पर एक जनवरी 2005 को या उसके बाद नियुक्त होने वाले शासकीय सेवकों पर अंशदायी पेंशन योजना (एनपीएस) लागू है।
  • इसमें शासकीय सेवकों के वेतन से कर्मचारी अंशदान एवं शासकीय अंशदान संबंधित के परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (प्रान) में जमा किया जाता है।
  • ऐसे शासकीय कर्मचारी, जो प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं और उनके अंशदान उनके प्रान में जमा नहीं हुए हैं, ऐसे प्रकरणों में मिसिंग क्रेडिट (गुमशुदा कटौत्री) की समस्या होती है।
  • गुमशुदा कटौत्री की समस्या के समाधान के लिए संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा आइएफएमआइएस में सुविधा विकसित की गई है।
  • वल्लभ भवन के वरिष्ठ कोषालय अधिकारी राजीव सिंह पवैया ने बताया कि वल्लभ कोषालय द्वारा प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ शासकीय सेवक जिनके द्वारा चालान भारतीय स्टेट बैंक की टीटी नगर, जहांगीराबाद, एमपी नगर, पंचानन एवं बरखेड़ी की शाखाओं में जमा किए जाएंगे, उनके चालान का सत्यापन वल्लभ भवन कोषालय सतपुड़ा भवन द्वारा किया जाएगा।
  • साथ ही प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ शासकीय सेवकों द्वारा चालान स्टेट बैंक शाखा विंध्याचल, शिवाजी नगर, एचईटी एसएमई गोविंदपुरा, महावीर नगर, हबीबगंज शाखा में जमा किए गए हैं, वह शासकीय सेवक विंध्याचल भवन स्थित कोषालय में उपस्थित होकर चालान का सत्यापन करा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.