चुनाव से पहले सीएम शिवराज की अधिकारियों के साथ अहम बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Updated on 24-09-2023 04:23 PM

 भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अक्टूबर में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। इसमें सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों अर्जित की उपलब्धियों और हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा होगी। सभी मंत्रियों को बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए कहा गया है।

धन्यवाद दिया जाएगा

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले इसे अंतिम बैठक माना जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री राज्य द्वारा जो उपलब्धियां अर्जित की गई हैं, उनको लेकर टीम मध्य प्रदेश को धन्यवाद दिया जाएगा। साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में आचार संहिता के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसकी तैयारी करने के निर्देश भी दिए जाएंगे।

बैठक की तैयारियां की जा रही

मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा इसकी तैयारी भी की जा रही है कि सभी आवश्यक आदेश और अनुमति आचार संहिता के पहले जारी हो जाएं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि में वृद्धि के आदेश भी जारी कर दी गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि 10 अक्टूबर के पहले लाड़ली बहना योजना की राशि एक हजार 250 रुपये से बढ़ाकर डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह भी की जा सकती है। इसके साथ ही सभी विभागों से कहा गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा जो घोषणाएं की गई हैं, उनके आदेश समय रहते जारी कर दिए जाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.