इमरान सबसे बड़े नौटंकीबाज, एक्टिंग में शाहरुख-सलमान को भी छोड़ दिया पीछे

Updated on 07-11-2022 05:21 PM

जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के लंबे मार्च को “विफलता” करार देते हुए इमरान खान को बड़ा नौटंकीबाज करार दिया। रहमान ने कहा कि हत्या की कोशिश कुछ और नहीं पीटीआई द्वारा रचा गया नाटक था। एक्टिंग में तो इमरान खान ने शाहरुख खान और सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया है।

रविवार को इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में बोलते हुए जेयूआई-एफ प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि जब हमे पता लगा कि इमरान खान को गोली लगी है। हम चिंतित थे और सहानुभूति प्रकट की। लेकिन अब हमने महसूस किया है कि यह पीटीआई द्वारा रचा गया नया नाटक था। इमरान खान ने तो एक्टिंग में शाहरुख और सलमान खान को पीछे छोड़ दिया है।

फजलुर रहमान ने कहा कि उन्होंने शहबाज शरीफ सरकार से सख्ती बरतने को कहा है। किसी को भी पाकिस्तान के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। अब उनके साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। 

गौरतलब है कि पीटीआई प्रमुख इमरान खान को गुरुवार को वजीराबाद में उनके लंबे मार्च के दौरान गोली मारी गई थी। जिससे उनके पैर में गोली लगी थी। अस्पताल में सर्जरी के बाद उनके पैर से गोली निकाली गई। इमरान ने हमले के लिए मौजूदा पीएम शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और आईएसआई के शीर्ष अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर को जिम्मेदार ठहराया है।

इससे पहले इमरान खान ने घोषणा की कि राजधानी इस्लामाबाद की ओर उनका लंबा मार्च मंगलवार को शहर में उसी बिंदु से फिर से शुरू होगा जहां वह हमले में आए थे। डॉन ने लाहौर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान खान के हवाले से कहा, "हमने तय किया है कि हमारा मार्च मंगलवार को वजीराबाद में उसी जगह से फिर से शुरू होगा जहां मुझे और 11 अन्य को गोली मारी गई थी और जहां मोअज्जम शहीद हुए थे।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.