इमरान खान का तमाशा 26 नवंबर को खत्म हो जाएगा... शहबाज की मंत्री ने पीटीआई के लॉन्ग मार्च को 'नाकाम' बताया

Updated on 21-11-2022 04:38 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरयम औरंगजेब ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के 'लॉन्ग मार्च' को 'तमाशा' बताते हुए कहा है कि यह 26 नवंबर को खत्म हो जाएगा। खान ने अपने भाषण में ऐलान किया है कि उनका 'लॉन्ग मार्च' 26 नवंबर को इस्लामाबाद के पास रावलपिंडी पहुंचेगा और वह प्रदर्शनकारियों को संबोधित करेंगे और भविष्य की कार्रवाई की घोषणा भी करेंगे। चुनाव की तारीखों की मांग के साथ इमरान पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लॉन्च मार्च निकाल रहे हैं। कुछ दिनों पहले इसी मार्च में उन पर जानलेवा हमला हुआ था।


औरंगज़ेब ने कहा, 'इमरान खान, आपकी राजनीति, साजिश और तमाशा खत्म हो गया है। उनका झूठा आजादी मार्च 2014 के उनके धरने की तरह नाकाम रहा है। इमरान खान, आपके लिए यह खत्म हो गया है और 26 नवंबर तमाशे के अंत की तारीख है।' पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी 'एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान' की रविवार की खबर के मुताबिक, औरंगज़ेब ने खान की ओर से अपने समर्थकों को रावलपिंडी पहुंचने के लिए 26 नवंबर की समय सीमा का जिक्र करते हुए शनिवार को यह टिप्पणी की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.