PAK महिला पत्रकार की मौत लॉन्ग मार्च कवर करते वक्त इमरान के कंटेनर ने कुचला

Updated on 31-10-2022 06:41 PM

शाहबाज शरीफ सरकार से इस्तीफे की मांग को लेकर लॉन्ग मार्च पर निकले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के काफिले ने रविवार को एक महिला पत्रकार की जान ले ली। वुमन जर्नलिस्ट का नाम सदफ नईम है। सदफ चैनल 5 की रिपोर्टर थीं और खान का लॉन्ग मार्च कर रहीं थीं। उन्होंने महज एक दिन पहले इमरान का इंटरव्यू भी लिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सदफ इमरान के कंटेनर पर ही सवार थीं। वहां मौजूद लोगों में से किसी ने उन्हें धक्का दिया और सदफ कंटेनर से नीच गिर गईं। इसी दौरान कंटेनर का पहिया उनकी गर्दन के ऊपर से निकल गया। नईम की मौके पर ही मौत हो गई।

पहले जानिए घटना कैसे हुई

  • इमरान ने शुक्रवार को लाहौर से लॉन्ग मार्च शुरू किया था। वो 4 नवंबर को इस्लामाबाद पहुंचेंगे और वहां बेमियादी धरना देंगे। खान की मांग है कि शाहबाज शरीफ प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दें और देश में फौरन जनरल इलेक्शन कराए जाएं।
  •  मुताबिक, रविवार को इमरान का काफिला गुजरांवाला के करीब कामोकी पहुंचा था। इमरान जिस कंटेनर पर सवार हैं, उस पर कुछ जर्नलिस्ट भी मौजूद हैं। सदफ नईम इनमें से एक थीं।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, सदफ को कंटेनर पर मौजूद किसी शख्स ने धक्का दिया और वो जमीन पर आ गिरीं। इसी दौरान कंटेनर का पहिया उनकी गर्दन के ऊपर से गुजर गया। शोरगुल इतना था कि उनके गिरने की चीख भी ज्यादा सुनाई नहीं दी। इसके फुटेज भी सामने आए हैं। कुछ खबरों में कहा गया है कि सदफ इमरान के कंटेनर के बगल में चल रही दूसरी गाड़ी पर सवार थीं।
  • एक दिन के लिए मार्च रुका

  • घटना के बाद इमरान खान ने एक दिन के लिए मार्च रोकने का ऐलान किया। उन्होंने सदफ को बहादुर और अच्छा जर्नलिस्ट बताया। खान ने कहा- मैं इस हादसे से बहुत दुखी हूं। एक दिन के लिए मार्च रोक रहा हूं।

  • सदफ ने शनिवार रात ही इमरान खान का खास इंटरव्यू किया था और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया था। लाहौर पुलिस ने कहा है कि वो इस मामले की जांच कर रही है।

  • प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी हादसे पर दुख जताया। कहा- मैं सदफ के परिवार के लिए भी बहुत परेशान हूं। हमारी सरकार उनकी फैमिली की मदद करेगी। सदफ का कॅरियर छोटा भले ही रहा हो, लेकिन उन्हें नॉलेज बहुत था।

  • मुश्किल में शाहबाज सरकार

  • इमरान के लॉन्ग मार्च से शाहबाज शरीफ सरकार फंस गई है। 28 अक्टूबर से शुरू हुआ यह मार्च बेमियादी रहेगा। नवंबर के पहले हफ्ते में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पाकिस्तान दौरे पर आने वाले हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खराब हालात देखते हुए सलमान यह दौरा रद्द कर सकते हैं। इसका ठीकरा इमरान के सिर ही फूटने वाला है।इसके अलावा शाहबाज खुद 1 नवंबर को चीन की विजिट पर जा रहे हैं। मुल्क में सियासी अफरातफरी के हालात में चीन अब पाकिस्तान की कितनी मदद करेगा, यह देखने वाली बात होगी।पाकिस्तान के  इमरान की वजह से जो हालात बन रहे हैं, उससे दूसरे देश पाकिस्तान से दूरी बना सकते हैं। इसका सबसे बड़ा असर बाढ़ पीड़ित पाकिस्तानियों पर पड़ेगा। अगर यहां यही माहौल रहा तो दूसरे देश भी मदद से दूर भागेंगे। शायद यही वजह है कि लॉन्ग मार्च पर रोक लगाने के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई, लेकिन उसने भी हाथ खींच लिए। इस मार्च के दौरान हिंसा की भी आशंका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.