पाक के लिए नई मुसीबत लाएगा इमरान की 'हकीकी आजादी', गृहयुद्ध के बन रहे हालात

Updated on 29-10-2022 07:03 PM

कुछ महीने पहले अपनी कुर्सीं गंवाने के बाद इमरान खान की छटपटाहट बढ़ गई है। जिसके बाद लाहौर से इस्लामाबाद के लिए वो बहुप्रतिक्षित 'हकीकी आजादी' मार्च की शुरुआत कर चुके हैं। इस मार्च में वो पाक पीएम शहबाज शरीफ के अलावा सेना और आईएसआई को निशाना बना रहे हैं। इमरान ने अपना मकसद हालांकि पाकिस्तानी आवाम की बेहतरी और पत्रकार अरशद शरीफ के हत्यारों को सजा दिलाना बताया हो लेकिन, यह जगजाहिर है कि वो देश में मध्यावधि चुनाव और आर्मी चीफ की नई नियुक्ति नहीं होने देना चाहते। इमरान के कदम पर सेना भी सख्ती के मूड में आ गई है और इशारों ही इशारों में इमरान को सबक सिखाने के मूड में है। साफ है अभी-अभी बाढ़ की त्रासदी झेल चुका पाकिस्तान अब गृहयुद्ध की तरफ बढ़ रहा है।

इमरान खान ने देश पर "राजनीतिक दबाव" बनाये रखने के लिए आईएसआई चीफ को दोषी ठहराया और आरोप लगाया कि आईएसआई देश की जनता को धोखे में रख रही है। बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार आईएसआई चीफ ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। उन्होंने इमरान खान पर बड़े आरोप लगाए और कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए इमरान खान ने आर्मी चीफ को पद पर बने रहने का ऑफर दिया था। सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के बारे में बोलते हुए पीटीआई चीफ खान ने कहा कि ये अधिकारी संस्था की छवि खराब कर रहे हैं।

क्या है इमरान की कोशिश
राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इमरान खान सत्ता पाने की लगातार कोशिश में हैं। वो चाहते हैं कि पाकिस्‍तानी पत्रकार अरशद शरीफ की केन्‍या में रहस्‍यमय मौत के बाद पाकिस्तानी आवाम की भावनाओं का इस्‍तेमाल करके आर्मी चीफ जनरल बाजवा और पीएम शहबाज शरीफ की सरकार पर दबाव बनाया जाए। दूसरी ओर सेना भी इमरान खान को करारा जवाब देने के लिए कमर कस चुकी है।

भारत की तारीफ करके फिर सत्ता पर आने की लालसा
इमरान खान लगातार भारत की तारीफ कर रहे हैं। उन्हें लगता है पिछली बार की तरह नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ करके जैसे वो सत्ता में आए इस बार भी उनका यह दांव सफल रहेगा। रूस से तेल खरीदने पर भारत की तारीफ करते हुए इमरान ने पाक सरकार पर निशाना साधा और पाक सरकार को गुलाम कह डाला। 

नवाज की तरह भागूंगा नहीं
इमरान खान ने आईएसआई और सेना पर तीखे हमले किए और कहा कि वो नवाज शरीफ की तरह देश छोड़कर नहीं भागेंगे बल्कि देश में ही रहकर पाकिस्तानी जनता के हक के लिए लड़ते रहेंगे। जवाब में आईएसआई चीफ ने इतिहास में पहली बार मीडिया के सामने आकर इमरान को बेनकाब किया और कहा कि कुर्सी पाने के लिए इससे पहले इमरान आर्मी चीफ को ऑफर कर चुके हैं।

गृह युद्ध के बन रहे हालात
जिस तरह इमरान खान सेना और शहबाज सरकार के खिलाफ लामबंद हैं और सत्ता पाने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं। दूसरी ओर सरकार और सेना भी इमरान को सबक सिखाने के लिए कमर कस चुकी है। 

साफ है पाकिस्तान के लिए आने के लिए बहुत खतरनाक हो सकते हैं। इमरान खान की जिद और शहबाज और पाक सेना के गुस्से में पाकिस्तानी जनता पिस रही है। देश में इस वक्त महंगाई चरम पर है। अभी-अभी पाकिस्तान बाढ़ की भयावह त्रासदी झेलकर 'राहत' का किनारा ढूंढ रहा है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि ऐसे ही हालात बने रहे पाकिस्तान में जल्द ही श्रीलंका जैसे हालात बन सकते हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.