'जब वी मेट' की गीत कौर बनना चाहते थे इम्तियाज अली, जानिए बीवी और बेटी के बारे में सबकुछ

Updated on 16-06-2023 08:33 PM
साल 2007 में करीना कपूर और शाहिद कपूर की साथ में आखिरी फिल्म आई थी। उसका नाम था 'जब वी मेट', जिसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था। कहानी से लेकर इसके सभी किरदार काफी इंट्रेस्टिंग थे। आज भी इसका जिक्र आते ही गीत और आदित्य की लव स्टोरी आंखों के सामने घूमने लग जाती है। वैसे आपको मालूम है, इसमें गीत कौर ढिल्लों का रोल किससे इन्सपायर्ड था? जिसमें करीना कपूर ने खूब वाहवाही लूटी थी। अगर नहीं, तो आज 'फिल्मी फ्राइडे' सेग्मेंट में हम यही बताने जा रहे हैं। साथ ही इम्तियाज अली की रियल लाइफ गीत और बेटी से भी मिलवाएंगे।

इम्तियाज अली ने 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में बताया था, 'बहुत साल बीत गए पर मुझे ऐसा लगता है कि ऐसी लड़कियों से मैं दिल्ली की भाषा में मिल चुका हूं। दिल्ली में खास कर पूर्वी दिल्ली की लड़कियां ऐसी होती हैं। ईस्ट दिल्ली समझ रहे हैं ना? जमुना पार। जो बहुत ज्यादा बोलती हैं और फिर ये भी बोलती हैं कि मैं बहुत ज्यादा बोल रही हूं, पर इसका मतलब ये नहीं है कि तुम लाइन मारना शुरू कर दो।'

'जब वी मेट' की गीत बनना चाहते थे इम्तियाज

इम्तियाज अली ने आगे कहा था, 'वो बहुत बातें करती हैं और सब कुछ शेयर करना है। उनके अंदर एक कॉन्फिडेंस होता है जो मुझे लगा। काश मुझ में होता। फिल्म के कुछ कैरेक्टर्स हैं जिन्हें आप पसंद करते हैं और उनसे रिलेट करते हैं, और कुछ ऐसे भी हैं, जिनके जैसा आप बनना पसंद करते हैं और गीत ढिल्लों वही कैरेक्टर है, जिसके जैसा मैं बनना चाहता हूं, और आदित्य की तरह तो मैं पहले से ही हूं।'

इम्तियाज अली की पत्नी और बेटी

अब आते हैं इम्तियाज अली की रियल लाइफ गीत पर। यानी उनकी पत्नी और बेटी पर। वह कौन हैं और कहां हैं। तो बता दें कि फिल्ममेकर ने साल 1995 में प्रीति से शादी की थी। इनकी एक बेटी है, जिसका नाम इदा अली है। साल 2012 तक ये तीनों साथ में खुशी-खुशी से रह रहे थे। मगर एक दिन इन्होंने अलग होने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इम्तियाज ने ऑस्ट्रेलियन शेफ को डेट करना शुरू कर दिया था लेकिन इस बात की कोई कंफर्मेशन नहीं थी। बस हवाबाजी हो रही थी।

इम्तियाज अली का पत्नी प्रीति से पैचअप

ETimes की एक रिपोर्ट के अनुसार, इम्तियाज अली और उनकी पत्नी प्रीति अली फिर से एक हो गए हैं। दोनों जनवरी, 2021 में मालदीव और जुलाई 2021 में अपनी बेटी इदा अली के साथ केरल घूमने के लिए गए थे। इसके बाद उन्होंने अपने मतभेदों को जून 2022 तक सुलझा लिया था। साल 2020 में भी इम्तियाज को पत्नी प्रीति के मुंबई वाले घर पर देखा गया था। उस वक्त इनकी बेटी US में थी। लेकिन कोरोना महामारी के दौरान इन्होंने इसे वापस बुला लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.