बैरागढ़ में रात को पांच घंटे बिजली गुल, गर्मी से परेशान लोगों में फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे

Updated on 24-05-2024 12:05 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में बिजली से संबंधित शिकायतों का समाधान नहीं हो पा रहा है। बीती रात लगातार दूसरे दिन करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इस वजह से आधे से अधिक उपनगर में अंधेरा छाया रहा। इससे भीषण गर्मी में परेशान नागरिकों के सब्र का बांध टूट गया और वे घरों से बाहर निकल आए तथा बिजली कंपनी के दफ्तर पर प्रदर्शन किया गया।गौरतलब है कि पिछले तीन-चार दिन से गर्मी बढ़ाने के साथ ही बिजली की खपत बढ़ गई है। लोड बढ़ाने के साथ ही बिजली कंपनी के ट्रांसफार्मर खराब होते जा रहे हैं। गुरुवार रात को बुढ़ाखेड़ा सब स्टेशन में अचानक खराबी आ गई। इसे सुधारने के लिए स्थानीय स्तर पर अमला ठीक पहुंचा, लेकिन खराबी ठीक नहीं हो सकी। रात को एक बजे के बाद एचटी लाइन का अमला सुधार कार्य करने पहुंचा। उसे भी सुधार कार्य करने में काफी समय लग गया। इस दौरान गर्मी से परेशान नगर घरों से बाहर निकल आए।

बिजली कंपनी मुर्दाबाद के नारे लगे

बैरागढ़ थाने के निकट स्थित बिजली कंपनी के दफ्तर पर पहुंचकर लोगों ने प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। वन ट्री हिल्स में पार्षद राजेश हिंगोरानी के निवास के बाहर भी लोगों ने प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि मेंटेनेंस न होने की वजह से बैरागढ़ में मामूली गर्मी में और हवा चलने पर बिजली बंद हो रही है। शिकायतों का समाधान भी नहीं हो पा रहा है। इससे जनता में आक्रोश है। कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने सुधार कार्य के लिए अमला बढ़ाने की मांग की है। ज्ञानचंदानी ने देर रात को बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.