बांग्लादेश में तारिक रहमान ही भारत के पास एकमात्र विकल्प! क्या जमात को हरा पाएगी BNP? जानें चुनौतियां

Updated on 01-01-2026 12:59 PM
ढाका: बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। बुधवार को उनके जनाजे में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी जिसके चलते ढाका में नए साल की पूर्व संध्या पर सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। खालिदा जिया को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत से विदेश मंत्री जयशंकर और पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर पहुंचे, वह दिखाता है कि कई लोगों का ये मानना है कि इस साल 12 फरवरी को होने वाले चुनावों में बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) विजेता बनकर उभर सकती है।

बांग्लादेश में अगली सरकार बनाने के लिए किसे समर्थन करे, इस बार में नई दिल्ली के पास सीमित विकल्प हैं। मुख्य विकल्प BNP, NCP और जमात-ए-इस्लामी हैं। जमात-ए-इस्लामी के भारत विरोधी रुख और कट्टर इस्लामी विचारों के कारण भारत के लिए जमात के साथ काम करना बहुत मुश्किल है। वहीं, एनसीपी ने भी जमात के साथ हाथ मिलाया है। ऐसे में बीएनपी सबसे अच्छा विकल्प बचता है।

तारिक रहमान के सामने चुनौती

तारिक रहमान पर भी नए बांग्लादेश का वादा पूरा करने का दबाव है, लेकिन उनके सामने दुविधा है। सत्ता में रहते हुए खालिदा जिया ने जमात के साथ गठबंधन किया था। इसके लिए उनकी आलोचना होती रही और इसका उन्हें राजनीतिक नुकसान भी हुआ। तारिक के लिए भी जमात से पूरी तरह दूरी बनाना मुश्किल होगा, लेकिन विदेशी मदद और विकास सुनिश्चित करने के लिए तारिक को ऐसी सरकार की वकालत करनी होगी जो भेदभाव न करे। वहीं, बीएनपी के साथ अच्छी बात है कि अवामी लीग पर प्रतिबंध के बाद वह बड़े जनाधार वाली अकेली पार्टी है जिसके पास मजबूत कैडर है। अभी बीएनपी आगे दिख रही है। वहीं, खालिदा जिया की मौत के बाद सहानुभूति का भी फायदा मिलने की संभावना है।

NCP ने जमात से मिलाया हाथ

इस चुनाव में बांग्लादेश की 4.6 करोड़ की युवा आबादी की अहम भूमिका होने वाली है, जिसमें से कई ने जुलाई 2024 में शेख हसीना सरकार को उखाड़ फेंकने वाले आंदोलन में हिस्सा लिया था। युवा आंदोलनकारियों ने नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) का गठन किया है, जिसने कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के साथ हाथ मिलाया है।

बांग्लादेश में भारत विरोधी भावनाएं

सबसे खास बात है कि बांग्लादेश में भारत विरोधी भावनाएं जोर पकड़ रही हैं। खासकर जब दिल्ली में अभी भी शेख हसीना सत्ता में हैं। इस बीच उस्मान हादी की हत्या के बाद एक नया अभियान शुरू किया है, जिसमें मैं भी हादी का नारा दिया गया है। उस्मान हादी की पहचान भारत विरोधी के रूप में रही है लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि बांग्लादेश के युवाओं में उनके लिए समर्थन है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या तारिक रहमान बांग्लादेश की सत्ता पर काबिज हो पाएंगे या एनसीपी और जमात गठबंधन इस नए परिदृश्य का फायदा चुनावों में उठाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.