भोपाल जिले में पांच वर्ष में 10 प्रतिशत बढ़ीं महिला मतदाता, पुरुष करीब 07 प्रतिशत बढ़े

Updated on 05-10-2023 02:15 PM
भोपाल । जिले में पिछले पांच साल में महिला मतदाताओं की संख्या में 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या में 6.88 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं जिले में वर्ष 2018 से अब तक कुल 8.5 प्रतिशत मतदाताओं की वृद्धि हुई है। जिले में वर्ष 2018 में कुल 19 लाख सात हजार 476 मतदाता थे, जो बढ़कर अब 20 लाख 86 हजार 231 हो गए हैं। इसके साथ ही जिले में लिंगानुपात भी वृद्धि हुई है, दो महीने पहले एक हजार पुरुषों पर 926 महिलाएं थी जो बढ़कर अब 942 हो गई हैं।
कलेक्ट्रेट में बुधवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।


एक लाख पांच हजार 745 महिला मतदाताओं के नाम जुड़े

जिले की सातों विधानसभा में वर्ष 2018 में कुल नौ लाख पांच हजार 936 महिला मतदाता थीं। अब तक हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान एक लाख पांच हजार 745 महिला मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इससे अब महिला मतदाताओं की संख्या बढ़कर 10 लाख 11 हजार 681 हो गई है। वहीं वर्ष 2018 में पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 376 थी। अब तक 74 हजार पुरुष मतदाताओं के नाम जोड़े जाने से इनकी संख्या कुल 10 लाख 74 हजार 376 हो गई है।

हुजूर विधानसभा में सबसे अधिक 59 हजार मतदाता बढ़े

भोपाल जिले की सबसे बड़ी विधानसभा हुजूर में वर्ष 2018 से अब तक सबसे अधिक 59 हजार 827 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। वर्ष 2018 में इस विधानसभा में कुल एक लाख 48 हजार 207 मतदाता थे, इनमें 59 हजार 827 मतदाताओं के जोड़ने पर अब यहां एक लाख 79 हजार 888 मतदाता हो गए हैं।

46 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान लगभग 46 हजार 204 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इनमें 23 हजार 968 पुरुष और 22 हजार 233 महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि तीन थर्ड जेंडर मतदाता के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें मृत मतदाता के साथ ही जिला छोड़कर बाहर जा चुके मतदाता शामिल हैं।

फैक्ट फाइल

वर्ष - पुरुष मतदाता - महिला मतदाता - थर्ड जेंडर - कुल मतदाता

2018 - 1000376 - 905936 - 164 - 1907476

2023 - 1074376 -1011681 - 174 - 2086231

विधानसभा अनुसार मतदाताओं की संख्या

विधानसभा क्षेत्र - पुरुष मतदाता - महिला मतदाता - थर्ड जेंडर - कुल मतदाता

बैरसिया - 128604 - 119400 - 4 - 248008

उत्तर - 123796 -121849 - 7 -245652

नरेला - 180994 -168464 -14 - 349472

दक्षिण - पश्चिम - 119932 -111904 -13 - 231849

मध्य - 127042 -120843 -112 - 247997

गोविंदपुरा - 203556 -189333 - 16- 392905

हुजूर - 190452 - 179888 - 8 - 370348

कुल - 10,74,376 -1011681 - 174 - 2086232

विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केंद्रों की संख्या

विधानसभा क्षेत्र - मतदान केंद्र

बैरसिया - 270

उत्तर - 246

नरेला - 330

दक्षिण-पश्चिम - 233

मध्य - 243

गोविंदपुरा - 369

हुजूर - 343

कुल - 2034


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.