भोपाल में उत्तर विस क्षेत्र से चाचा ने भतीजे के खिलाफ लिया नामांकन, बाबू मस्तान नरेला से मैदान में

Updated on 26-10-2023 11:54 AM

भोपाल। फिलहाल विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। प्रत्याशियों के लिए अब नामांकन भरने के लिए सिर्फ तीन दिन का समय है। अब तक जिले की सात विधानसभा सीट में से भाजपा-कांग्रेस के 14 प्रत्याशियों ने नामांकन भरना तो दूर, लिया भी नहीं है। अभी भी इन्हें शुभ मुहूर्त का इंतजार है। वहीं, जिले से बुधवार तक पांच प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया है। इनमें आम आदमी पार्टी से रईसा मलिक और पत्नी को पार्षद की सीढ़ियों तक पहुंचाने वाले बाबू मस्तान भी शामिल है। ये निर्दलीय चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। वहीं, उत्तर सीट से कांग्रेस ने आतिफ अकील को मैदान में उतारा है, जिसके बाद से उनके चाचा आमिर तमतमाए हुए हैं। उन्होंने इसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन ले लिया है।

भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने फिलहाल नहीं भरे नामांकन

चौंकाने वाली बात यह है कि जिला की सातों विधानसभा सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच ही है। दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं, तब भी नामांकन नहीं भरे जा रहे हैं। इसके पीछे शुभ मुहूर्त तो वजह है ही, इसके अलावा भी कई कारण बताए जा रहे हैं। हालांकि नामांकन प्रक्रिया 30 अक्टूबर तक चलेगी, लेकिन इस बीच दो दिन अवकाश रहेगा, इस तरह तीन दिन में ही नामांकन लेना और भरना होगा, जबकि दो नवंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

पांच उम्मीदवारों ने जमा किए छह नामांकन

इन छह नामांकनों में से पांच अकेले बुधवार को जमा हुए हैं। इनमें भी एक प्रत्याशी ने दो बार नामांकन जमा किए हैं। इस तरह अभी तक कुल पांच प्रत्याशियों ने ही नामांकन जमा किए हैं।

अब तक 30 नामांकन पत्रों की बिक्री

अब तक राजनीतिक दलों और निर्दलीय को मिलाकर 30 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए हैं।

पत्नी ने लड़ा पार्षद का चुनाव, पति अब मैदान में

भाजपा से नगर निगम चुनाव में टिकट कटने के बाद बाबू मस्तान ने पत्नी को निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़ाया था। वह चुनाव जीत गईं थी। अब बाबू मस्तान निर्दलीय विधायक प्रत्याशी के रूप में नरेला से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की नगर निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी रहीं रईसा मलिक ने भी इसी विधानसभा आप की तरफ से नामांकन जमा किया है। इसी तरह अमील उल हक और अजय पटेल ने नामांकन जमा किए हैं, जबकि गोविंदपुरा विधानसभा से एक प्रत्याशी ने दोबारा से नामांकन जमा किया है। नरेला और गोविंदपुरा विधानसभा में अब तक लगभग 10-10 प्रत्याशी नामांकन ले चुके हैं।

उत्तर से आमिर ने लिया नामांकन

उत्तर विधानसभा क्षेत्र से अब तक चार प्रत्याशियों ने नामांकन लिए हैं। इनमें एक नाम आमिर अकील का भी शामिल है, जो मौजूदा विधायक आरिफ अकील के भाई हैं। जबकि उनके भतीजे आतिफ अकील को कांग्रेस ने यहां से प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं एक अन्य नामांकन पत्र नासिर इस्लाम ने भी लिया है, लेकिन उन्होंने अभी जमा नहीं किया है। इनके नामांकन लेने से उत्तर में राजनीतिक गरमाहट दिखाई देने लगी है। इसके अलावा मध्य से सात नामांकन लिए गए हैं और एक जमा किया गया है। हुजूर से सात नामांकन लिए गए हैं, जिनमें एक जितेंद्र डागा का शामिल हैं। वहीं दक्षिण -पश्चिम और बैरसिया से भी प्रत्याशियों ने नामांकन तो लिए हैं, लेकिन जमा किसी ने नहीं किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.