भोपाल में अब घर बैठे मिलेगा मैरिज सर्टिफिकेट, दफ्तरों के चक्कर और घूसखोरी से छुटकारा... निगम आयुक्त का बड़ा फैसला

Updated on 19-12-2025 11:54 AM
 भोपाल: राजधानी भोपाल के नागरिकों को अब विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही दलालों और अनावश्यक रिश्वत से भी निजात मिलेगी, क्योंकि नगर निगम द्वारा मैरिज सर्टिफिकेट की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया जा रहा है।गुरुवार को आयोजित टीएल बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने नागरिक सेवाओं को सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अब शहरवासी नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर विवाह प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन के बाद संबंधित वार्ड में पदस्थ निगम कर्मचारी अपलोड किए गए दस्तावेजों के आधार पर मौके पर पंचनामा तैयार करेंगे और दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करेंगे। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही आवेदक डिजिटल मैरिज सर्टिफिकेट को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। निगम आयुक्त ने इस पूरी व्यवस्था को शीघ्र लागू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर सख्ती

बैठक में समय-सीमा की शिकायतों को लेकर निगम आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 50 दिनों से अधिक कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। निर्धारित समय में शिकायतों का निराकरण कर उन्हें विलोपित कराया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

बड़े बकायादारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए निगम आयुक्त ने संपत्तिकर और अन्य बकाया करों की प्रभावी वसूली के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने और लंबित लीज रेंट की राशि अनिवार्य रूप से जमा कराने को कहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.