'बिग बॉस 20' में मिड-वीक एविक्‍शन, माही, यंग और उदिति ने रीति तिवारी को किया घर से बेघर

Updated on 01-10-2026 12:21 PM
'बिग बॉस 20' में शॉकिंग मिड-वीक एविक्‍शन हुआ है। कैप्‍टेंसी टास्‍क के बीच एक ऐसा ट्विस्ट देखने को मिला है, जिसके बाद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का सफर खत्‍म हो गया है। वह घर से बेघर हो गई हैं। 'बिग बॉस 20' में यह पहला मिड-वीक एविक्शन है, जिसमें फैसला आम जनता की वोटिंग के नहीं, बल्कि सीक्रेट रूम में कैप्‍टेंसी के तीनों दावेदार- माही विज, यंग DSA और उदिति सिंह की आपसी सहमति से फैसला लिया गया। तीनों ने रीति तिवारी के नाम पर सहमति जताई और उन्‍हें 'घर से बेघर' कर दिया।

रीति तिवारी बीते करीब एक हफ्ते से अपने बर्ताव के कारण शो के कंटेस्‍टेंट्स और दर्शकों की नजरों में लगातार चुभ रही थीं। बीते 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने उन्‍हें फटकार भी लगाई और समझाया भी। इसके बाद हमने रीति को खुद के बदलाव लाते भी देखा। रीति का एविक्शन ऐसे समय में हुआ है, जब शो के बाहर सिंगर एकम बावा ने रीति और उनकी मां को लेकर कई दावे किए हैं। इस पर रीति की टीम और मां ने खारिज करते लीगल नोटिस भी जारी किया है। अब रीति के घर से शो से बाहर आने के बाद इस विवाद को और हवा मिल सकती है।

रीति तिवारी को मिड-वीक एविक्‍शन कैसे हुआ?

'बिग बॉस तक' की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस ने उदिति, माही विज और यंग DSA को सीक्रेट रूम में बुलाया। तीनों को बताया गया कि उन्हें एक अहम फैसला लेना है, जो सीधे तौर पर घर में मौजूद किसी एक कंटेस्टेंट के सफर को खत्म कर सकता है। उन्हें आपस में चर्चा करके एक ऐसे सदस्य का नाम चुनना था, जिसे तुरंत घर से बेघर किया जा सके। यह फैसला इसलिए भी खास था क्योंकि आमतौर पर 'बिग बॉस' में एविकशन के लिए नॉमिनेशन और दर्शकों की वोटिंग अहम भूमिका निभाती है। इस बार फैसला पूरी तरह से इन तीन कंटेस्टेंट्स के हाथ में था। काफी चर्चा के बाद तीनों एक नाम पर सहमत हुए।

रीति तिवारी के एविक्‍शन के बाद बदलेंगे शो के समीकरण

उदिति, माही विज और यंग DSA ने आपसी सहमति से रीति तिवारी का नाम चुना जिसके बाद रीति का 'बिग बॉस 20' का सफर खत्म हो गया। रीति के एविक्शन ने घर के बाकी सदस्यों के बीच भी हलचल पैदा कर दी है। क्योंकि यह फैसला नॉर्मल वोटिंग प्रक्रिया से अलग था, ऐसे में यह देखना द‍िलचस्‍प होगा कि बाकी घरवालों पर इसका क्‍या असर पड़ता है। तीनों ने रीति का नाम ही क्यों चुना और आने वाले दिनों में इसका उनके आपसी रिश्तों पर किस तरह पड़ता है, यह भी देखने वाली बात होगी।

बीते दिनों के विवादों का भी पड़ा असर?

रीति तिवारी शो में अपने बयानों और घर के अंदर हुए कुछ विवादों को लेकर लगातार चर्चा में रही थीं। हालांकि, उनके मिड-वीक एविक्शन को सीधे तौर पर दर्शकों की कम वोटिंग का नतीजा कहना सही नहीं होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार उनका बाहर होना उस खास टास्क में तीन कंटेस्टेंट्स के फैसले का नतीजा था। हालांकि, शो में रीति को लेकर चल रही चर्चाओं ने उनके एविक्शन को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है। अब घर से बाहर आने के बाद उनके पुराने बयानों और शो के दौरान हुए विवादों पर उनकी तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है, यह भी देखने वाली बात होगी।

एकम बावा के साथ विवाद ने पकड़ा जोर

रीति के घर से बाहर आने के बाद एकम बावा के साथ उनका विवाद भी एक बार फिर चर्चा में आ सकता है। एकम बावा ने खुद को रीति का सौतेला पिता बताते हुए उनके और उनके परिवार को लेकर कई दावे किए हैं। उन्होंने रीति के शो में बताए गए आर्थिक हालात पर भी सवाल उठाए थे और उनके लाइफस्टाइल को लेकर कई आरोप लगाए थे। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, रीति की टीम ने एकम बावा के दावों को खारिज करते हुए उन्हें 'झूठा और बेबुनियाद' बताया है। परिवार की ओर से जारी कानूनी नोटिस में एकम बावा के रीति के सौतेले पिता और उनकी मां के पति होने के दावे को भी नकारा गया है। साथ ही, मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू किए जाने की बात कही गई है। अब जब रीति 'बिग बॉस 20' के घर से बाहर आ चुकी हैं, ऐसे में इस पूरे विवाद पर उनकी सीधी प्रतिक्रिया सामने आने की संभावना चर्चा का एक नया एंगल बन सकती है। फिलहाल, एक तरफ उनका शो का सफर खत्म हो गया है, तो दूसरी तरफ घर के बाहर उनका एकम बावा के साथ विवाद पहले से ही सुर्खियों में है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
‘मैं अकेले ही चला था जानिब-ए-मंजिल मगर, लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया।’इन पंक्तियों को सुनकर लगता है कि इन्हें लिखने वाला शख्स शायद जिंदगी की गहराइयों में डूबा…
 01 October 2026
कभी ऐश्वर्या राय की हमशक्ल होने को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं सलमान खान की एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल बिहार पहुंची हैं। बता दें कि बिहार इन दिनों जमुई वाले कांड को…
 01 October 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के नए एपिसोड को एक अलग अंदाज में शुरू किया। हमेशा की तरह जोश के साथ स्टेज पर एंट्री लेने…
 01 October 2026
'बिग बॉस 20' में शॉकिंग मिड-वीक एविक्‍शन हुआ है। कैप्‍टेंसी टास्‍क के बीच एक ऐसा ट्विस्ट देखने को मिला है, जिसके बाद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का सफर…
 01 October 2026
अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर बनकर दर्शकों के सामने लौटने के लिए तैयार हैं। शुक्रवार, 02 अक्‍टूबर को 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी के तीसरा पार्ट 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' रिलीज होने…
 01 October 2026
बॉक्‍स ऑफिस पर बुधवार को नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' और वनदेवी मंदिर पर आधारित 'द वन', दोनों ही फिल्‍मों में कांटे की टक्‍कर देखने को मिली है।…
 30 September 2026
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान कभी एक्टर शाहिद कपूर को डेट करती थीं। साल 2004 से 2007 तक दोनों के इश्‍क के घनघोर चर्चे थे। लेकिन फिर ब्रेकअप हो…
 30 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्‍ना भाटिया की फिल्‍म 'द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' पर वनदेवी और छठी मैया की खूब कृपा बरस रही है। पहले तीन दिनों में यह…
 30 September 2026
बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की त‍बीयत बिगड़ गई है, वह इस वक्‍त लंदन में हैं और उन्‍हें वहीं एक अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। यह खबर ऐसे…
Advt.