बिहार में 'सिरकटा', 5 दिन बाद भी बदबू नहीं और बिल्कुल ताजा... अब तो पुलिस भी हैरान
Updated on
05-01-2026 01:51 PM
सीतामढ़ी: जिला पुलिस ने पांच दिन बाद एक अगवा शख्स के कटे सिर को बरामद कर लिया है। खास बात यह है कि पांच दिन बाद भी कटे सिर से कोई बदबू महसूस नहीं की गई है। कटा सिर ऐसा दिख रहा था, जैसे हत्या हुए ज्यादा समय नहीं हुआ हो। पांच दिन बाद भी कटे सिर से बदबू के नहीं आने ने पुलिस और आमजन को सकते में डाल दिया है। वहीं, यह मामला पुलिस के लिए गंभीर पहेली बन गया है। इस तरह की जिले में संभवतः पहली घटना है कि अपराधी हत्या के बाद सिर काटकर ले गए हो और पांच दिन बाद भी सिर ताजा दिख रहा हो।
मृतक के घर से कुछ दूरी पर मिला सिर
जिले के बथनाहा प्रखंड की बैरहा बराही पंचायत के वार्ड सदस्य के पति फेकन पासवान की हत्या के ठीक पांचवें दिन रविवार को कटा सिर बरामद किया गया है। मृतक के घर से कुछ दूरी पर केला के बागान से जूट के बोरे में बंद कटा सिर और दोनों पैर के जूते बरामद हुए हैं। पुलिस ने कटे सिर को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई है।
31 दिसंबर को मिला था बिना सिर का शव
31 दिसंबर को धर्मपुर निवासी फेकन पासवान की लाश बोरे में मिली थी। लेकिन उसका सिर गायब था। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिर और जूता को किसी अन्य जगह से लाकर केला बागान में फेंका हुआ प्रतीत होता है। उन्होंने भी माना है कि हत्या के पांच दिनों के बाद भी बरामद कटे सिर से दुर्गंध नहीं आना संदेह को जन्म देता है।
लोगों ने किया था सड़क जाम
30 दिसंबर को फेकन पासवान घर से निकले थे, जो देर रात तक नहीं लौटे थे। 31 दिसम्बर को एनएच 22 के किनारे से बिना सिर का शव बरामद हुआ था। उक्त शव बोरे में बंद मिला था। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एक जनवरी 26 को एनएच 22 सड़क को घंटों जामकर प्रदर्शन किया था।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…