चंडीगढ़ में पंजाब की मंत्री बलजीत कौर के काफिले ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवक व युवती घायल, रात हुआ हादसा

Updated on 16-10-2022 05:47 PM
चंडीगढ़
पंजाब सरकार की मंत्री डा. बलजीत कौर की सुरक्षा में तैनात जिप्सी ने चंडीगढ़ में स्कूटी सवार युवक और युवती को टक्कर मार दी। हादसा सेक्टर 27/28 लाइट प्वाइंट पर शनिवार रात तकरीबन 11 बजे हुआ है। हादसा उस समय हुआ जब मंत्री बलजीत कौर किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। हादसे में स्कूटी सवार युवक-युवती और काफिले की जिप्सी का ड्राइवर भी घायल हुआ है। तीनों घायलों  को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया। जहां तीनों उपचाराधीन हैं। देर रात सेक्टर-26 थाना पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने में लगी थी।
 
जानकारी के अनुसार पंजाब की सामाजिक सुरक्षा मंत्री डा. बलजीत कौर मलौट से विधायक हैं। देर रात बलजीत कौर सुरक्षा कर्मियों के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। जैसे ही इनका काफिला सेक्टर-28 पाल ढाबा के सामने लाइट प्वाइंट पर पहुंचा कि अचानक एक्टिवा सवार युवक युवती के साथ काफिले की जिप्सी की टक्कर हो गई। इस हादसे में युवक युवती के सिर पर चोट आई है। जबकि जिप्सी के शीशे से ड्राइवर का भी सिर टकराकर चोटिल हुआ है। हादसे के बाद मंत्री के स्टाफ ने हो घायलों को अस्पताल भी पहुंचाया है।
 
सूचना पाकर पहुंची पुलिस, रात तक मामला छुपाती रही
जानकारी के अनुसार मंत्री की गाड़ी से हादसे की सूचना पाकर सेक्टर-26 थाना पुलिस से जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर करण सिंह, कांस्टेबल वरिंदर समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। डेढ़ घंटे बात तक थाना पुलिस और जांच अधिकारी मामले के बारे में जानकारी नहीं होने का हवाला देकर सिर्फ हादसा होने की बात करते रहे। थाना पुलिस मामले को गोलमोल करने में लगी हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.