छत्तीसगढ़ में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में खंडित की मूर्ति, जुर्म दर्ज

Updated on 12-10-2023 03:43 PM

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के भिलाई कैंप के संतोषी पारा-2 गणेश चौक के पास मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक मूर्तियां खंडित कर दी। इसमें शंकर पार्वती की मूर्ति शामिल है।

मंदिर की मूर्तियां खंडित मिलने पर इलाके में रोष फैल गया। गुस्‍साए लोगों ने मूर्तियों के खंडित होने पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 संतोषी पारा में बुधवार गुरुवार की रात को असामाजिक तत्वों ने शिव-पार्वती की मूर्ति को खंडित कर दिया। मूर्ति खंडित करने के साथ ही बदमाशों ने देव प्रतिमा के वस्त्र भी उतार दिए। सुबह जैसे ही लोगों ने प्रतिमा की स्थिति देखी, वे आक्रोशित हो उठे। घटना की जानकारी लगते ही छावनी पुलिस भी मौके पर पहुंची है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपित का सुराग तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।

भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी ज्यादा आक्रोश की स्थिति है। स्थानीय महिलाओं ने पहले प्रतिमा को नए कपड़े पहनाए और उसके बाद खंडित प्रतिमा को ढंक दिया गया है।

स्थानीय लोग प्रतिमा के सामने ही बैठे हुए हैं और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इधर, घटना की जानकारी लगते की छावनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। लेकिन अभी तक आरोपित के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपित का सुराग तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। छावनी पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धारा के तहत प्राथमिकी कर ली है।

यहां उल्लेखनीय है कि दो साल पहले भी संतोषी पारा में ही भगवान कृष्ण की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना हुई थी। हालांकि उस समय भी आरोपित नहीं पकड़े जा सके थे। दो साल बाद फिर से इसी तरह की घटना हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.