हरदोई में मजदूर को आयकर विभाग ने भेजा 7 करोड़ का नोटिस, सदमे में पूरा परिवार
Updated on
21-01-2026 12:02 PM
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मजदूर को आयकर विभाग से 7 करोड़ रुपये से अधिक का नोटिस मिला है। इस नोटिस को मिलने से उसके परिवार की परेशानी बढ़ गई है।जानकारी के मुताबिक, मजदूर गोविंद कुमार ग्राम रूदामऊ के निवासी है। उन्हें आयकर विभाग ने 7,15,92,786 रुपये से अधिक का नोटिस भेजा है। इस नोटिस में उनके बैंक खातों और अन्य दस्तावेजों की मांग की गई है। मजदूर गोविंद के लिए यह नोटिस बेहद हैरान करने वाला है। वह मजदूरी और खेती-बाड़ी से अपने परिवार का गुजारा करते हैं।
आयकर विभाग की टीम 13 जनवरी को गोविंद कुमार के घर पहुंची और उनसे बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज मांगे। गोविंद ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है और उसे समझ नहीं आ रहा कि इतनी बड़ी रकम का नोटिस क्यों आया है। वहीं, उनके पिता रामचंद्र कश्यप और मां कमला देवी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा ठेली लगाता है और गोविंद मजदूरी करता है। उनके पास बहुत कम जमीन है।
मजदूर गोविंद ने बताया कि करीब छह साल पहले उसने कानपुर में एक गुटखा कंपनी में चार महीने काम किया था। इसी दौरान उसके भांजे अजय कुमार ने उसे काम दिलाने के नाम पर कुछ लोगों से संपर्क कराया था। एक महिला ने गरीबी रेखा के नीचे लाभ दिलाने का लालच देकर उसे दो लोगों के माध्यम से सीतापुर जनपद के विसवां स्थित एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाने को कहा था। इस दौरान दो-तीन हजार रुपये नकद भी जमा कराए गए थे, लेकिन बाद में कोई लाभ नहीं मिला। गोविंद का कहना है कि खाता खुलवाने वाले लोग पासबुक और बैंक से जुड़े सभी कागजात अपने पास ले गए थे।
वहीं, आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह पहला नोटिस नहीं है। इससे पहले भी कई नोटिस भेजी जा चुके हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…