भारत में छुट्टी के लिए भीख मांगनी पड़ती थी, सिंगापुर में गजब का वर्क कल्चर, भारतीय युवक ने बताया नौकरी का काला सच, वीडियो

Updated on 08-12-2025 01:30 PM
सिंगापुर: भारत में छुट्टी लेने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं, ये हर नौकरीपेशा इंसान अच्छे से जानता है। आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं, जब लोगों के लिए छुट्टी के लिए भेजे गए प्रार्थना पत्र चर्चा का कारण बनते हैं। कई बार तो दफ्तरों में घर में इमरजेंसी के हालात में भी छुट्टी देने से आनाकानी की जाती है। ये तो हुई भारत की बात, लेकिन क्या आपको पता है कि एक जगह ऐसी भी है, जहां छुट्टी के लिए खुशामद करने की जरूरत नहीं पड़ती। आप अपनी छुट्टी के बारे में बस सूचना दीजिए और निकल पड़िए। सिंगापुर में रहने वाले एक भारतीय ने एक वीडियो में वहां के वर्क कल्चर के बारे में बताया है जिसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।

भारत में छुट्टी के लिए बनना पड़ता है भिखारी

अमन नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने साफ कहा कि सिंगापुर में छुट्टी लेने के लिए भारत की तरह कहानी नहीं बनानी पड़ती है। वीडियो में अमन को कहते सुना जा सकता है कि 'इंडिया में छुट्टी मांगने के लिए हमें भिखारी बनना पड़ता था। सर तबीयत खराब है। सर फैमिली इमरजेंसी है। हमें महज शुक्रवार की छुट्टी के लिए (झूठी) ट्रेजडी बनानी पड़ती थी।'

सिंगापुर के वर्क कल्चर की तारीफ

इसके बाद उसने सिंगापुर के बारे में बताया और कहा, 'यहां सिंगापुर में मैं (छुट्टी के बारे में) पूछता नहीं, मैं बस बताता हूं।' अमन ने आगे कहा, 'शाम 6 बजे के बाद मेरा फोन मेरा है, बॉस का नहीं। कोई कॉल नहीं, कोई गिल्ट नहीं, बस जिंदगी। वीडियो के अंत में वह कहता है कि अगर तुम 8 बजे के बाद ऑफिस में बैठकर हार्डवर्क कर रहे हो तो तुम हार्ड वर्किंग नहीं, तुम बस शोषण करवा रहे हो यार!'

अमन ने बताया कि सिंगापुर में शिफ्ट होने के बाद कैसे उसके माइंडसेट में सबसे बड़ा बदलाव आया। अपनी क्लिप के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सिंगापुर आने पर मेरे माइंडसेट में सबसे बड़ा बदलाव आया। अपनी छुट्टी को सही साबित करना बंद करो। टॉक्सिक कल्चर में आपको यह बताने की जरूरत महसूस होती है कि आप काम क्यों नहीं कर रहे हैं। आप सहानुभूति या मंजूरी पाने के लिए ज्यादा डिटेल्स शेयर करते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
वॉशिंगटन: धरती के बाहर जीवन यानी एलियन जीव हैं या नहीं, इसे लेकर बना सस्पेंस आखिरकार खत्म हो सकता है। अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने पहले से रखी गोपनीय फाइलों…
 09 May 2026
अंकारा: भारत और तुर्की के रिश्ते में तनाव के बाद चीजें ठीक होती दिख रही हैं। यह करीब एक साल की तनातनी के बाद हो रहा है। दोनों देशों के…
 09 May 2026
वॉशिंगटन: रूस और यूक्रेन तीन दिनों के लिए युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। यह युद्धविराम शनिवार 9 मई से सोमवार 11 मई तक लागू होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 09 May 2026
कोलंबो: पुरातत्वविदों ने श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र में द्वीपों पर इंसानी बसावट के सबसे शुरुआती सबूतों की पहचान की है, जो अब तक चली आ रही धारणाओं को बदल सकते हैं।…
 09 May 2026
दुबई: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में हुई ताजा झड़प में एक भारतीय मालवाहक जहाज गोलीबारी की चपेट में आ गया। इस घटना में एक भारतीय क्रू मेंबर की…
 09 May 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में ताजा झड़प के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान ने ताजा धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने फारस…
 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
Advt.