'कांतारा: चैप्टर 1' में कचरे से बना था खूंखार बाघ, कलाकारी देख लोगों ने पकड़ा सिर, BTS वीडियो 2.3 Cr व्यूज पार

Updated on 10-11-2025 01:08 PM
ऋषभ शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' ने 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर इतिहास रच दिया। 2 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने सैकनिक के मुताबिक, दुनिया भर में 847 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। ऋषभ के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2022 की हिट ड्रामा 'कांतारा' का प्रीक्वल है और इसे अपने दमदार एक्टिंग, लोककथाओं और लुभावने सीन्स और वीएफएक्स के लिए सराहा गया है।

फिल्म की रिलीज के लगभग एक महीने बाद इसके बरे में एक दिलचस्प जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में यह पता चला कि 'कांतारा: चैप्टर 1' के सबसे प्यारे पलों में से एक में देखा गया बाघ महंगी चीजों से नहीं, बल्कि पूरी तरह से कचरे से बना था।

'कांतारा: चैप्टर 1' के टाइगर का वीडियो

वीडियो अब खूब वायरल हो गया है, जिसमें सभी कलाकार बाघ को बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लकड़ी के ढांचे से शुरुआत की, फिर उस पर सूखे केले के पत्ते, तिनके और कागज की लुगदी की परत चढ़ाई। इसके फर के लिए उन्होंने नारियल के रेशे की भूसी का इस्तेमाल किया। कलाकारों ने बाघ के चेहरे को और भी गढ़ा, हर बारीकी पर बेहद ध्यान देते हुए उन्होंने शरीर पर स्प्रे-पेंटिंग की। बाघ की काली धारियां ध्यान से लगाई गईं।


कचरे से बना 'कांतारा: चैप्टर 1' का टाइगर

कलाकारों ने इस पोस्ट को कैप्शन के साथ शेयर किया, 'अपशिष्ट पदार्थों से बना कांतारा मूवी का टाइगर अब केरल में है।' कुछ ही समय में इसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया और हजारों लोगों ने उनकी क्रिएटिविटी और प्रतिभा की तारीफ की

लोगों को बड़ा पसंद आया टाइगर

एक यूजर ने कहा- इस टीम ने जो समर्पण दिखाया है, अंत में यह प्रयास सार्थक रहा। कुछ भी बेकार नहीं जाता। एक ने लिखा- मुझे खुशी है कि मैंने अपनी लाइफ में इस कला को अपनी आंखों से देखा। ओह माय गुडनेस। किसी ने लिखा- शानदार और पर्यावरण के अनुकूल काम, बहुत अच्छा और बढ़िया। यह असली और बहुत दिलचस्प लग रहा है। वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से इसे 2.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 10 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

अगले पार्ट का है इंतजार

ऋषभ शेट्टी के अलावा, फिल्म में रुक्मिणी वसंत, राकेश पुजारी, जयराम और गुलशन देवैया भी हैं। 'कांतारा: चैप्टर 1' बर्मे (ऋषभ शेट्टी) नाम के एक आदिवासी की कहानी है, जो अपने लोगों की आजादी के लिए राजकुमार कुलशेखर (गुलशन देवैया) के खिलाफ विद्रोह करता है। फिल्म के एक और पार्ट 'कांतारा: अ लीजेंड - चैप्टर 2' भी जल्दी ही आएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.