मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी में खिलाड़ी ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर दे दी जान

Updated on 02-12-2024 12:26 PM
भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र के बिशन खेड़ी में स्थित मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी के रेस्ट रूम में रविवार शाम पांच बजे अशोक नगर निवासी 17 वर्षीय खिलाड़ी यर्थात रघुवंशी ने खुद को गोली मार ली। उसने किन कारणों से यह कदम उठाया। उसका विवरण सामने नहीं आ पाया है।पुलिस का कहना है कि उसके पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवा कर उसके स्वजनों को सूचना दे दी है।

रेस्ट रूम में गया और खुद को गोली मार ली

रातीबड़ पुलिस के मुताबिक यर्थात रघुवंशी रोजाना की तरह से शाम को शूटिंग अकादमी अकादमी आया और थोड़ी देर बाद वह रेस्ट रूम में गया और खुद को गोली मार ली। गोली आवाज सुनकर अकादमी के कर्मचारी दौड़े तो यर्थात खून में लथपथ पड़ा था और उसकी गन पास ही थी।

स्वजन और परिजनों के बयान होंगे

अकादमी के अधिकारियों ने पूरे मामले की सूचना रातीबड़ थाने को दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। यर्थात के पिता भी जिला खेल अधिकारी है। उसके गोली मारने के पीछे क्या कारण है, उसके बारे में स्वजनों और अकादमी के कर्मचारियों के बयान के बाद पता चलेगा।

खेल विभाग की शूटिंग अकादमी में इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी और खेल विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। आखिर खिलाड़ी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह एक बड़ा सवाल बन गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.