मध्य प्रदेश में अधिकतम 20 प्रतिशत सीटों पर ही सांसद चुनी गईं महिलाएं

Updated on 04-04-2024 11:10 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश से लोकसभा के लिए अभी तक के चुनावों में कुल 29 सीटों पर अधिकतम 20 प्रतिशत महिलाएं ही चुनी गई हैं। भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों पार्टियां प्रत्येक चुनाव में महिलाओं को टिकट देती हैं लेकिन जीतने वालों में अधिकतर भाजपा से रही हैं। पिछले चार लोकसभा चुनावों के परिणामों पर ही नजर डालें तो वर्ष 2009 में सर्वाधिक छह महिलाएं चुनाव जीतीं।

इनमें दो कांग्रेस और चार भाजपा से थीं। जबकि, वर्ष 2004 में केवल दो महिलाएं- सुमित्रा महाजन और नीता पटेरिया ने विजय प्राप्त की। वर्ष 2019 में प्रदेश से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, हिमाद्री सिंह, रीति पाठक और संध्या राय चुनाव जीती थीं।

आठ बार चुनाव जीतीं विजयाराजे और सुमित्रा महाजन

- अपने वक्त में ग्वालियर राज घराने की विजयाराजे सिंधिया का प्रदेश से राजनीति में बड़ा नाम था। वह आठ बार सांसद रहीं। उन्होंने गुना, भिंड और ग्वालियर सीट से चुनाव जीते। सबसे पहले वर्ष 1957 में गुना से चुनाव लड़ा और जीतीं। यहां से उन्होंने छह बार संसद में प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 1962 में ग्वालियर और वर्ष 1971 में भिंड से चुनाव लड़कर सांसद बनीं।

- लोकसभा अध्यक्ष रह चुकीं सुमित्रा महाजन ने इंदौर से आठ चुनाव लड़े। सबसे पहले वह वर्ष 1989 में चुनी गई थीं और अंतिम चुनाव वर्ष 2014 में लड़कर सांसद बनी थीं। इस कार्यकाल में ही वह लोकसभा अध्यक्ष रहीं, लेकिन पिछले चुनाव 2019 में भाजपा ने उनको टिकट नहीं दिया तो चुनाव नहीं लड़ सकीं।

आठ बार के सांसद को हराकर चर्चा में आईं थी मीनाक्षी नटराजन

कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन वर्ष 2009 में मंदसौर से चुनाव जीतकर चर्चा में आई थीं। उन्होंने यहां से आठ बार के सांसद भाजपा के लक्ष्मीनारायण पांडेय को चुनाव हराया था। इसके बाद उन्होंने दो बार और चुनाव लड़ा पर असफल रहीं।

- प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती चार बार खजुराहो और एक बार भोपाल से सांसद रहीं। वह अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व वाली सरकार में मंत्री भी रहीं। वहीं, कांग्रेस से जमुना देवी वर्ष 1962 में झाबुआ लोकसभा सीट (अब रतलाम) से चुनाव जीतकर सांसद बनी थीं।

लोकसभा में महिला प्रतिनिधित्व

वर्ष -- संख्या

2019 -- 4

2014 -- 5

2009 -- 6

2004 --2

कब कितनी महिलाएं लड़ीं चुनाव

वर्ष -- संख्या

2019 -- 40

2014 -- 37

2009 -- 29

2004 -- 30


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.