मुरैना में पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा इतना प्रचंड बहुमत आएगा कि भाजपा को सौदेबाजी का मौका नहीं मिलेगा

Updated on 13-05-2023 06:26 PM
मुरैना। अगले पांच महीने बाद यह मप्र का भविष्य तय करेगा। यह किसी पार्टी या नेता का चुनाव नहीं है। यह चुनाव तय करेगा कि मध्यप्रदेश को किस पटरी पर ले जाएगा। भाजपा इस बार भी सौदेबाजी का पूरा प्रयास करेगी। भाजपा का डीएन की सौदेबाजी का बन गया है, लेकिन इस बार कांग्रेस का इतना प्रचंड बहुुमत आएगा, कि भाजपा को सौदेबाजी का कोई स्कोप नहीं रहेगा। जौरा में आयोजित कांग्रेस की सभा में आए पूर्व मुख्यमंत्री व मप्र कांग्रेस के मुखिया कमल नाथ ने यह बातें पत्रकाराें से चर्चा के दौरान कही।

कमल नाथ ने कांग्रेस की सरकार बनते ही नारी सम्मान योजना के तहत हर महिला को 1500 रुपये महीने व 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की बात दोहराते हुए कहा, कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बहनों को 18 साल बाद याद किया है। शिवराज सिंह ने भ्रष्टाचार का पाप धोने के लिए बहनों को याद किया है। आज देखिए हर जगह हड़ताल चल रही है। आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, अतिथि शिक्षक हड़ताल पर हैं। कुछ दिन पहले डाक्टर भी हड़ताल पर थे।प्रदेश में खोखली स्वास्थ्य व्यवस्था हो चुकी है, खोखली अर्थ व्यवस्था, खोखखी कृषि व्यवस्था, खोखली स्वास्थ्य व्यवस्था, खोखली अर्थ व्यवस्था, खोखली कानून व्यवस्था, खोखली औद्योगिक व्यवस्था और खोखली नदियां हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की 18 साल की सरकार का परिणाम है।

हर वर्ग परेशान
कमलनाथ ने कहा, कि प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। हमारा भटकता हुआ नौजवान, हमारा दुखी किसान, हमारा छोटा व्यापारी सब परेशान है। प्रदेश की तस्वीर सबके सामने है।भाजपा के संगठन के मुकाबले कांग्रेस के संगठन की मजबूती के सवाल पर उन्होंने कहा, कि हमारा चुनाव केवल भाजपा से नहीं है, बल्कि बढ़ते हुए भाजपा के संगठन से भी है। यह चुनाव हमारे लिए भी संगठन मजबूत करने के लिए है।हम गांव-गांव में संगठन को मजबूत कर रहे हैं। कमल नाथ ने पत्रकार वार्ता के बाद कांग्रेस के मण्डल, सेक्टर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद जौरा मण्डी परिसर में आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, जिला प्रभारी बालेंदु शुक्ला आदि मौजूद थे।

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी, भाजपा सौदेबाजी करेगी
कर्नाटक में कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है। यह निश्चत है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी का प्रयास रहेगा कि वह अन्य पार्टियाें व स्वतंत्र उम्मीदवाराें से मिलकर खरीद-फराेख्त करें। जो उन्होंने हमेशा किया था। खरीद-फरोख्त करके सरकार बनाने की शुरुआत भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश से की थी, यह अभी तक खत्म नहीं हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.