नोएडा में चाहिए प्लॉट अथॉरिटी की वेबसाइट पर नहीं अब यहां करना होगा आवेदन, बदल गया प्रोसेस

Updated on 15-09-2023 02:15 PM
नोएडा: नोएडा अथॉरिटी में भूखंड आवंटन में पारदर्शिता के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब नोएडा में भूखंड आवेदन के लिए अथॉरिटी की वेबसाइट की जगह निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन करना होगा। शासन ने इसको लेकर नोएडा अथॉरिटी को पिछले सप्ताह निर्देश जारी किया था। शासन के निर्देश पर नोएडा अथॉरिटी ने ग्रुप हाउसिंग, आवासीय भवन व आवासीय भूखण्डों के साथ 21 सेवाओं को निवेश मित्र पोर्टल से जोड़ दिया है। अब इन सेवाओं के लिए नोएडा अथॉरिटी की जगह निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन करना होगा। किसी प्रकार के भूखंड के लिए अब niveshmitra.up.nic.in पर आवेदन करना होगा।

21 सेवाएं पोर्टल पर हुईं लाइव

नोएडा अथॉरिटी की सहायक महाप्रबंधक शोभा कुशवाहा की तरफ से जारी आदेश में कहा कि 11 सितंबर 2023 को इनवेस्ट यूपी से मिले ई-मेल के अनुसार 21 सेवाओं को निवेश मित्र पोर्टल पर लाइव की जा चुकी है। इस बदलाव के चलते 13 सितंबर से इन सेवाओं को लेकर होने वाले आवेदन निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।


यह सुविधा अब होगी बंद

जनसुविधा केंद्र व pis.mynoida.in/Account/Login के माध्यम से होने वाले आवेदन की सुविधा बंद कर दी जाएगी। अथॉरिटी के तीनों अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ वित्त नियंत्रक व ओएसडी को इस आदेश की कापी भेजी गई है। इस आदेश में लिखा गया है कि निवेश मित्र पोर्टल में मिलने वाले आवेदन की नियमित समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाती है,इसलिए समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण आवश्यक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.