अक्टूबर में भी विमान से सफर करनेवालों की संख्या एक लाख पार

Updated on 03-11-2023 12:30 PM

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट एक बार फिर एक लाख मासिक संख्या वाले एयरपोर्ट्स वाले क्लब की सूची में अपना नाम शामिल कराने में कामयाब रहा है। सितंबर के मुकाबले अक्टूबर माह में हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ी है।

 
 एयरपोर्ट अथारिटी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2023 भोपाल से दिल्ली, मुंबई सहित विभिन्न शहरों तक विमान से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या एक लाख 17 हजार 494 रही। सितंबर माह में यह संख्या एक लाख आठ हजार 846 थी। अक्टूबर में 1384 विमानों ने फेरे लगाए। सिबंबर में 1221 विमानों ने फेरे लगाए थे। पिछले साल यानि अक्टूबर 2022 के मुकाबले भी अक्टूबर 2023 में यात्री संख्या बढ़ी है।


क्लब सवा लाख में शामिल होना तय

नवंबर माह में भोपाल क्लब सवा लाख में शामिल हो सकता है। हाल ही में इंडिगो ने दिल्ली तक सप्ताह में दो दिन चलने वाली अतिरिक्त उड़ान शुरू की है। विंटर शेड्यूल में जयपुर एवं प्रयागराज उड़ान के फेरे बढ़ाए गए हैं। यह दोनों उड़ानें पहले सप्ताह में दो दिन संचालित होती थी। अब यह सभी सात दिन संचालित होने लगी हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है किनवंबर में यात्री संख्या के साथ विमानों के फेरे भी बढ़ेंगे। दीपावली नजदीक होने के कारण विमानों में पैसेंजर लोड बढ़ा है।

 

यात्रियों की संख्या, विमानों के फेरे

माह वर्ष यात्री संख्या विमानों के फेरे

सितंबर 2022 84,994 1013

सितंबर 2023 10,8846 1221

अक्टूबर 2022 92,835 981

अक्टूबर 2023 117,494 1384

 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.