पाकिस्तान में फिर मीडिया पर गिरी गाज, दो न्यूज चैनल बैन हुए तो भड़के इमरान

Updated on 06-09-2022 06:05 PM

पाकिस्तान की शाहबाज शरीफ सरकार ने एक बार फिर से मीडिया पर स्ट्राइक करते हुए दो चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि इस चैनल के ऊपर शाहबाज शरीफ की टेढ़ी नजर काफी समय से थी और इस चैनल पर यह भी आरोप लगाए जा चुके हैं कि वह सिर्फ इमरान खान के समर्थन वाली खबरें ही दिखाता है। बैन लगते ही इमरान खान ने सरकार पर जमकर भड़ास निकाली है।

बैन करते हुए कारण भी बताया गया
दरअसल, अपने एक आदेश में पाकिस्तान में मीडिया पर निगरानी रखने वाली संस्था पेमरा ने सोमवार को कराची के दो टीवी चैनलों बोल न्यूज और बोल इंटरटेनमेंट का प्रसारण बंद करने का फैसला किया। डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों चैनलों को बैन करते हुए कारण भी बताया गया है कि इनका प्रसारण क्यों रोक दिया गया है।

लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया
रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि इन दोनों चैनलों के संबंध में गृह मंत्रालय से सिक्योरिटी क्लीयरेंस नहीं मिला था। इसलिए गृह मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी मिलने तक चैनलों को संचालन की मंजूरी नहीं दी जा सकती। सरकारी आदेश के मुताबिक गृह मंत्रालय के सभी रिकॉर्ड, अदालती आदेश और नोटिस की समीक्षा की और तत्काल प्रभाव से बोल न्यूज और बोल इंटरटेनमेंट चैनल का लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया है।

पूर्व पीएम इमरान बुरी तरह भड़क गए
उधर जैसे ही दोनों चैनलों पर बैन लगाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने लिखा कि आज पाकिस्तान में हम जिस फासीवाद और सेंसरशिप को देख रहे हैं, ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा। सरकार मीडिया और पत्रकारों पर सेंसरशिप लगा रही है और फासीवादी स्तर तक उनका उत्पीड़न कर रही है। अब बोल न्यूज का लाइसेंस सिर्फ इसलिए रद्द कर दिया क्योंकि वह हमारी कवरेज कर रहा था।

बता दें कि इससे पहले भी शाहबाज सरकार ने मीडिया पर कार्रवाई करते हुए चैनलों को बैन किया था। कुछ दिन पहले ही देश के नामी एआरवाई न्यूज चैनल का प्रसारण बंद कर दिया गया था। यह तब हुआ था जब पाकिस्तान सरकार एक आदेश सामने आया। आदेश के मुताबिक इस चैनल के प्रसारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है और अब इसका प्रसारण अगल आदेश तक नहीं हो सकेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.