तालिबान से सुलह कराकर सऊदी भेजे जाएंगे पाकिस्तानी सैनिक? काबुल पहुंचे तुर्की के खुफिया चीफ

Updated on 17-09-2026 11:40 AM
काबुल: सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के बीच तुर्की के इंटेलिजेंस चीफ इब्राहिम कालिन और अधिकारी अल-कुबैसी के नेतृत्व में कतर का एक सीनियर सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल काबुल पहुंचा है। रिपोर्ट के मुताबिक अचानक शुरू होने वाले इस दौरे का मकसद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सुलह की कोशिश करना है। यह अचानक हुई हाई-लेवल यात्रा अंकारा और दोहा की संयुक्त मध्यस्थता कोशिशों में एक बड़ा कदम है। ये दोनों ही इस्लामाबाद और तालिबान नेतृत्व के बीच गहरे मतभेदों को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्की और कतरी प्रतिनिधिमंडल की कोशिश अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव कम करना है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि तालिबान से तनाव कम करके पाकिस्तान को राहत देना है ताकि वो सऊदी की रक्षा के लिए कुछ कदम उठा सके। आपको बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच काफी तनावपूर्ण स्थिति है और पिछले एक डेढ़ वर्षों में दोनों देशों की सेनाओं में कई बार लड़ाई हो चुकी है।

तुर्की करा पाएगा पाकिस्तान-तालिबान में शांति?

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हमलों ने पाकिस्तान और तालिबान के बीच के झगड़े को और बढ़ाया ही है। जिसमें बार-बार हुए संघर्ष-विराम समझौते टूटे हैं और लड़ाई तेजी से शहरी इलाकों की ओर फैल रही है। बेकाबू संघर्ष से पैदा होने वाले क्षेत्रीय खतरे को समझते हुए तुर्की और कतर ने अपनी कूटनीतिक पहल को फिर से तेज कर दिया है। बेलारूस में हुई शुरुआती बातचीत के बाद इस प्रक्रिया में तेजी आई है।

न्यूज 18 ने खुफिया सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस नई मध्यस्थता रणनीति का मुख्य हिस्सा कंधार में होने वाली एक अहम बैठक हो सकती है जिसमें तुर्की के खुफिया प्रमुख इब्राहिम कालिन और कतरी अधिकारी अल-कुबैसी सीधे तालिबान के सर्वोच्च नेता से मिल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह तालिबान के अमीर और विदेशी प्रतिनिधियों के बीच सत्ता संभालने के बाद से अब तक की दूसरी ऐसी ज्ञात बैठक होगी।

इस्लामाबाद में अहम पक्षों के साथ-साथ तालिबान के शीर्ष नेतृत्व से सीधे बातचीत करके, तुर्की-कतरी गठबंधन का मकसद सीमा सुरक्षा पर पक्के समझौते करना, सीमा पार से होने वाली उग्रवादी गतिविधियों को रोकना और लंबे समय तक स्थिरता लाने के लिए एक व्यावहारिक रास्ता तैयार करना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
 17 September 2026
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: 16 सितंबर को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से पाकिस्तान उच्चायोग को जारी किया गया कड़ा विरोध पत्र सिर्फ एक कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि समंदर में दोनों…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बड़ी बैठक की योजना बना रहे हैं। बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के दौरान हो सकती है,…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब पर हूती हमलों के बढ़ते मामलों के बीच 'मक्का रक्षा गठबंधन' को लागू करने की स्थिति…
 17 September 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में पुतिन ने वैश्विक मंच पर मोदी की अहमियत का जिक्र किया…
 17 September 2026
काबुल: सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के बीच तुर्की के इंटेलिजेंस चीफ इब्राहिम कालिन और अधिकारी अल-कुबैसी के नेतृत्व में कतर का एक सीनियर सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल काबुल पहुंचा है।…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांति का शिकार है। सूबे में कई सशस्त्र गुट पाकिस्तान की सेना से आजादी के लिए लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने…
 17 September 2026
सना: यमन में बीते करीब एक महीने से हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकार में लड़ाई चल रही है। यमन का बड़ा इलाका पहले से ही हूतियों के नियंत्रण में…
 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
Advt.