स्कूल में बच्चे ने पैंट में कर दिया शौच, टीचर ने उसके ऊपर फेंका गरम पानी

Updated on 11-09-2022 05:39 PM

कर्नाटक में रायचूर जिले के स्कूल में 7 साल के एक छात्र ने पैंट में शौच कर दिया। इससे गुस्साए टीचर ने उसके ऊपर गर्म पानी डाल दिया, जिससे वह झुलस गया। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित बच्चा 40 फीसदी तक जल गया है। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षा विभाग को भी इसमें एक टीचर के शामिल होने का संदेह है, जो घटना के बाद से ही फरार है। 

पुलिस टीम ने बताया कि यह घटना 2 सितंबर को जिले के मस्की तालुक के संते कल्लूर गांव में हुई। शिक्षा अधिकारियों के एक दल ने अस्पताल में भर्ती छात्र से मुलाकात की। वे स्टूडेंट से घटना के बारे में जानकारी लेना चाहते थे, लेकिन वह बोलने की स्थिति में नहीं है। उसके माता-पिता को भी इस बारे में पता नहीं है।

टीचर पर पीड़ित स्टूडेंट के पेरेंट्स को धमकाने का आरोप
पुलिस ने इस मामले में ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। गांव के लोग इस बारे में बातचीत कर रहे हैं कि यह काम एक शिक्षक का है, जो घटना के बाद से गायब है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी टीचर की पहचान कर ली है। उसका नाम हुलिजेप्पा है। घटना के बाद आरोपी ने पीड़ित बच्चे के पेरेंट्स को शिकायत दर्ज न करने की धमकी भी दी।

शिक्षा विभाग टीचर के खिलाफ ले सकता है ऐक्शन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें इस घटना के बारे में जानकारी मिली, लेकिन इसे लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। हमारी टीम ने स्कूल का दौरा किया है। दरअसल, यह मामला शिक्षा विभाग के अंतर्गत आता है। ऐसे में विभाग इसका स्वत: संज्ञान लेकर ऐक्शन ले सकता है। कुछ दिनों पहले भी राज्य के आंगनवाड़ी केयर सेंटर में एक शिक्षक की ओर से बच्चे को जलाने का मामला सामने आया था। बताया गया कि टीचर के ऊपर पेशाब कर देने पर उसने बच्चे को टार्चर किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.