भारतमाला परियोजना में म.प्र. के लिए 876 करोड़ की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माना केन्द्र का आभार

Updated on 30-11-2022 10:20 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में भारतमाला परियोजना में 47.80 किलोमीटर लंबाई को फोर लेन करने के संबंध में दी गई 876 करोड़ रूपये की स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उज्जैन जिले के खेड़ाखजुरिया से मंदसौर जिले के सुहागड़ी तक 47.80 किलोमीटर लंबाई में फोरलेन उच्च गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। इस कार्य पर कुल 876.37 करोड़ रूपए के बजट की मंजूरी प्रदान की गई है।

आपदा प्रबंधन में राशि की मंजूरी के‍ लिए भी आभार माना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आपदा प्रबंधन मद में मंजूर की गई अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता के लिए भी आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार की उच्च स्तरीय समिति द्वारा मध्यप्रदेश सहित असम, गुजरात, कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए तीन हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि वर्ष 2021 में हुई विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के लिए मंजूर की गई है। यह केन्द्र सरकार का मानवीय और सामयिक कदम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.