देश के सबसे स्वच्छ शहर में महापौर और अफसर, जनता से कह रहे हैं ‘नो थू थू’

Updated on 05-12-2022 09:25 PM
देश के सबसे स्वच्छ शहर और प्रदेश की बिजनेस सिटी कहे जाने वाले और इंदौर को पहले से और भी ज्यादा स्वच्छ बनाया जाना है। इसके लिए सर्वप्रथम सड़कों और दीवारों पर थूकने वालों पर लगाम लगाई जा रही है। ऐसे लोगों को समझाकर उनको जागरूक कर प्रशासन शहर को स्वच्छ बना रहा है। इसके लिए आज से इंदौर में नो थू थू अभियान शुरू किया गया है। इंदौर की 19 जगहों पर एक साथ ये मुहिम शुरू हुई। फिलहाल लोगों को सिर्फ समझाया जा रहा है अगर वह नहीं मानें तो 200 रुपए का फाइन भी वसूला जाएगा।

इंदौर में आज से एक अनोखे अभियान की शुरुआत की गई है, जिसे नो थू थू अभियान नाम दिया गया है। इंदौर शहर में यहां-वहां थूकने वालों को ऐसा करने से रोका जाएगा। उन्हें स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा। शहर में आज 19 जगहों से इस अभियान की शुरूआत की गई। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने महू नाके से और मेयर इन काउंसिल के सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने विश्व प्रसिद्ध 56 दुकान से इस अभियान का शुभारंभ किया।

इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के साथ ही यहां वहां ना थूकने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर में रेड स्पॉट यानि पान तंबाकू की पीक के निशान भी शामिल किए गए हैं। जितने कम निशान मिलेंगे उतने ज्यादा नंबर उस शहर को मिलेंगे, इसलिए आज इंदौर में मेयर समेत सभी पार्षद जनप्रतिनिधि और अधिकारी खुद ब्रश लेकर रेड स्पॉट मिटाते और शहर को स्वच्छ करते नजर आए गुटखा, पाउच और पान मसाले का सेवन करने वाले लोग अक्सर शहर के सार्वजनिक स्थानों, दीवारों, फुटपाथ और सड़क पर थूक कर उसे गंदा करते हैं। जो देखने में तो खराब लगते हैं साथ ही शहर की स्वच्छता को भी बिगाड़ते हैं इसलिए लोगों से पीक न थूकने की अपील की जा रही है।

मौके पर ही लगेगा 200 रुपए का जुर्माना

शहर में आगामी महीनों में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, इन्वेस्टर समिट के साथ जी 20 देशों का सम्मलेन जैसे आयोजन भी होने वाले हैं। ऐसे में इन आयोजनों के दौरान शहर में आने वाले मेहमानों को ऐसे गंदे स्थान न दिखें और उनके मन में शहर की स्वच्छ शहर की छवि बनी रहे है इसलिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। नगर निगम ये प्रयास कर रहा है कि शहर में पान गुटखा खाकर थूकने वालों पर रोक लगाई जाए। इसके लिए निगम जल्द ही सड़क फुटपाथ और दीवारों पर थूकने वालो पर स्पॉट फाइन करेगा। हालांकि स्पॉट फाइन के तहत दो सौ रुपए की चालानी कार्रवाई की जाती है जिसे और तेज किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.