'पेद्दी' की पहली झलक में राम चरण ने दिलाई 'दंगल' और 'सुल्तान' की याद, फैंस की बॉडी पर अटकी नजर

Updated on 27-03-2026 12:27 PM
साउथ सुपरस्टार राम चरण 27 मार्च को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं और इसी खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी पहलवान' का टीजर जारी किया गया है। बुची बाबू सना की डायरेक्टेड मूवी की पहली झलक में अभिनेता, बॉलीवुड फिल्म 'दगल' के आमिर खान और 'सुल्तान' के सलमान खान की याद दिला रहे हैं। मगर फैंस इसे खूब प्यार दे रहे हैं। आधे घंटे में इस हिंदी टीजर को 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया। राम नवी के दिन इसकी नई रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। क्योंकि पहले इसे पोस्टपोन कर दिया गया था और अब ये नई तारीख पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

'पेद्दी' का टीजर 0.44 सेकेंड का है। इसमें राम चरण की टोंड फिजीक देखना वाकई हैरान कर देने वाला है, और उन्होंने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। वह कुश्ती करते नजर आ रहे हैं और साफ दिखता है कि उन्होंने पहलवान के रोल में खुद को बेहद शानदार तरीके से ढाल लिया है। इस बार उनको मैदान में कुश्ती खेल रहे खिलाड़ियों के बीच एक बल्ला पकड़े चलते दिख रहे हैं। साथ ही वह बैकग्राउंड में कह रहे हैं, 'कुश्ती का मतलब, बल्ला पकड़कर गेंद का सामना करना नहीं। जान हथेली पर लेकर, मौत से लड़ना है। अब बता लड़ेगा या भगेगा? खेल ही हमरा घमंड है। समझे!' इस टीजर में अभिनेता अपनी पहलवानी दिखा रहे हैं। कभी रस्सी खींचते हैं तो कभी सामान से भरा कट्टा उठाकर ट्रक पर रखते हैं। गदा लिए वह कसरत भी कर रहे हैं।

राम चरण की 'पेद्दी' की नई रिलीज डेट

इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। अनाउंसमेंट के बाद से ही इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस और इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। ‘पेद्दी पहलवान’ में राम चरण का क्रिकेट से कुश्ती की ओर ट्रांजिशन दिखाया गया है। क्योंकि 7 अप्रैल, 2025 को सामने आई इसकी पहली झलक में एक्टर एक्शन अवतार में नजर आए थे। वह उसमें क्रिकेट खेल रहे थे। उनका एक रफ लुक देखने को मिला था। इस मूवी में जान्हवी कपूर उनके अपोजिट होंगी। हाल ही में 'चिकरी चिकरी' गाना आया था, जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उसे अब तक यूट्यूब पर 19 करोड़ बार देखा जा चुका है। अब इस मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि ये पहले 27 मार्च को रिलीज होनी थी। लेकिन 'धुरंधर द रिवेंज' की आंधी के कारण इसे मेकर्स ने पोस्टपोन कर दिया था। लेकिन नई डेट नहीं बताई थी। अब घोषणा की गई है कि फिल्म 30 अप्रैल को दुनियाभर में बड़े पर्दे पर एंट्री करेगी।

'पेद्दी' का टीजर देख लोग बोले- ब्लॉकबस्टर

इस टीजर को देखने के बाद लोग रिएक्ट कर रहे हैं। उनकी बॉडी से किसी का ध्यान ही नहीं हट रहा। एक यूजर ने लिखा, 'राम चरण अन्ना मस्कुलर बॉडी फिजीक ट्रांस्फॉर्मेशन उफ्फ फायर।' एक ने लिखा, 'बहुत ही एनर्जेटिक है।' एक ने लिखा, 'हल्के में नहीं लेना फाड़ कर रख देगा यह मूवी।' एक ने लिखा, 'ये एकदम हनुमान की तरह लगते हैं।' एक ने लिखा, 'पक्का ब्लॉकबस्टर है।' बता दें कि राम चरण की साल 2025 में 'गेम चेंजर' रिलीज हुई थी, जो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके अलावा, वह 'आचार्य' और 'RRR' में भी नजर आए थे, जिससे उनको काफी नेम-फेम मिला था। अब फैंस को 'पेद्दी' से भी उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.