पहली बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों से कहा- आय बढ़ाने का रास्ता निकालें

Updated on 14-12-2023 12:35 PM

भोपाल । मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद बुधवार को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली बैठक में मोहन यादव ने साफ कर दिया कि आम आदमी से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि कोई कठिनाई है तो उसका रास्ता निकाला जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की आय बढ़ाने के लिए समिति बनाकर विकल्प तलाशें। जनहितैषी योजनाओं के लिए बजट की कमी न होनी चाहिए।

मंत्रालय में उन्होंने सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख सचिवों से कहा कि बजट में जनहितैषी योजनाओं के लिए राशि की पर्याप्त व्यवस्था रहे, इसकी चिंता करें। विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन निधि का उपयोग विधायक कर चुके हैं। अभी वित्तीय वर्ष समाप्त होने में तीन माह बाकी हैं। ऐसे में विधायक निधि के लिए कोई रास्ता निकाला जाए। सरकार की आय बढ़े, इसके लिए विकल्प तलाशे जाएं। समिति बनाकर इस पर विचार करें। आमजन को कोई कठिनाई न हो, यह हमारी प्राथमिकता है। इसकी पूर्ति के लिए विभागीय योजनाओं की समीक्षा करके समस्याओं को दूर करें।

कुसमारिया ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

बुंदेलखंड में भाजपा के बड़े नेता डा. रामकृष्ण कुसमारिया ने बुधवार को मप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल ली। श्यामला हिल्स कार्यालय पहुंचकर उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग से जुड़े जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। यहां उन्होंने आयोग की गतिविधियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

आयोग मुख्य रूप से प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लिए हित प्रहरी के रूप में कार्य करता है। आयोग राज्य की सामाजिक व शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग जातियों की सूचियों में जातियों को जोड़ने एवं विलोपित करने की अनुशंसा भी राज्य शासन को भेजता है। बता दें कि उन्हें विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के पहले नियुक्त किया गया था, पर कुसमारिया ने पदभार बुधवार को ग्रहण किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.