फ्लाई पास्ट में 65 लड़ाकू विमान भोपाल में दिखाएंगे वायुसेना का शौर्य, चिनूक हेलिकाप्टर का हैरतअंगेज करतब

Updated on 30-09-2023 12:56 PM

भोपाल। बड़ा तालाब के बोट क्लब क्षेत्र में आसमान पर शनिवार सुबह 9.30 बजे से वायुसेना के लड़ाकू विमान उड़ान भरते नजर आएंगे। भारतीय वायुसेना आठ अक्टूबर को 91वें स्थापना दिवस मनाएगी। इस उपलक्ष्य में 30 सितंबर शनिवार को आयोजित होने वाले फ्लाई पास्ट कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

21 विमान राजाभोज एयरपोर्ट से भरेंगे उड़ान

कार्यक्रम को बड़ा तालाब के आसपास के क्षेत्र में खड़े होकर निश्शुल्क देखा जा सकता है। इसमें 65 लड़ाकू विमान हैरतअंगेज करतबों से लोगों को उत्साहित करेंगे। समारोह में महिला पायलट भी शामिल होंगी। आयोजन एयर शो पावर बियोंड बाउंड्रीज थीम पर होगा। समारोह के लिए 21 विमान राजाभोज एयरपोर्ट से और बाकी थ्री ईएमई सेंटर से उड़ान भरेंगे, जबकि आगरा, ग्वालियर और गाजियाबाद से उड़ान भरकर कुछ लड़ाकू विमान भी यहां अपना प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम को इंटरनेट मीडिया यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाइव देखा जा सकेगा।

फाइटर विमान करेंगे शौर्य का प्रदर्शन

इसमें तेजस, आकाश गंगा, चिनूक, रुद्र, बादल, शमशेर, त्रिशूल, सारंग, जगुआर, सूर्यकिरण जैसे विमान और हेलिकाप्टर अपना जौहर दिखाएंगे। आयोजन में देशभर के 400 के करीब पायलट और आफिशियल सहभागिता करेंगे। समारोह में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम, सारंग हेलिकाप्टर डिस्प्ले टीम और आकाश गंगा टीम द्वारा हैरतअंगेज प्रदर्शन से शुरुआत की जाएगी।

इंडियन एयरफोर्स की एयरोबेटिक्स का प्रदर्शन

इसमें सूर्य किरण विमान टीम इंडियन एयरफोर्स की एयरोबेटिक्स प्रदर्शन टीम है। टीम में 13 पायलट हैं। नौ एक साथ उड़ान भरेंगे। सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन जीएस ढिल्लों कर रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2006 में किरण एमके-2 विमान के साथ राजधानी में प्रदर्शन किया था और अब 17 वर्षों के बाद हाक एमके 132 विमान के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए वापस आया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.